एक्सप्लोरर

Health Tips: सर्दियों में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं डाक्टरों के बताए ये आसान टिप्स

दिसंबर के आखरी सप्ताह में ठंडक का सितम बढ़ जाता है. इस दौरान फ्लू, बुखार, सर्दी और जुकाम जैसी कई बीमारियां तेजी से फैलती हैं. डॉक्टरों से बातचीत पर आधारित इस लेख इसी पर चर्चा करेंगे.

Kota News: राजस्थान के साथ पूरे देश में मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ ठंड (Cold) में इजाफा हो रहा है, इस दौरान कहीं कोहरा देखने को मिल रहा है तो कहीं तापमान शून्य से नीचे होने के कारण बर्फ का दीदार हो रहा है. मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं. वहीं कोरोना (Corona) ने भी पांव पसारना शुरु कर दिया है. ऐसे में घर में या बाहर जाते से समय किन बातों का ध्यान रखें, क्या खाएं जिससे बीमारियों से बचे रहें. आज हम इसी पर बात करेंगे, जो डाक्टरों से दी गई सलाह पर आधारित है.

मास्क का करें उपयोग, दूसरों बनाए रखें दूरी
आईएमए के महासचिव और सीनियर फिजिशियन डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने बताया कि इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार, निमोनिया, डायरिया, हार्ट के मरीज अधिक आ रहे हैं, ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव की जरूरत है. उन्होंने बताया कि इन दिनों सर्दी अधिक होने से उससे बचाव ही सबसे पहला उपाय है. इस वक्त सभी को मास्क लगाने की आदत फिर से डालनी चाहिए, कोविड की आशंका को देखते हुए हमें सख्त सावधानियां बरतने की जरुरत है. 

Rajasthan: सचिन पायलट के पक्ष में बोलने की 'खिलाड़ी' को मिली सजा? बैरवा बोले- आलाकमान तैयार कर रहा लिस्ट

डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने बताया कि मास्क लगाने से जहां सर्दी, खांसी वाले लोगों के खांसने से जो वायरस हवा के जरिए आते हैं, उससे बचाव करने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि हार्ट के मरीजों को सर्दी से बचना चाहिए. सुबह जल्दी और शाम को देर से घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए. हार्ट के मरीज की आर्टरी सिकुड़ने लगती है, जिस कारण ब्लड सर्कुलेशन कम होता है जो हार्ट अटेक का कारण बनता है.

दवाओं का सेवन तो करें लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर
सर्दी में अमूमन डॉक्टर बुखार में पेरासिटामोल के उपयोग की सलाह देते हैं, लेकिन मरीज की अन्य बीमारियों के इलाज के लिए चल रही दूसरी दवाएं, एलर्जी सहित अन्य परेशानियों को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह सबसे ऊपर रखनी चाहिए. डॉ. दुर्गाशंकर सैनी के मुताबिक पेरासिटामोल दर्द से राहत देता है. बुखार को भी कम करता है, 24 घंटे की अवधि में चार से अधिक खुराक नहीं लेनी चाहिए. 

डॉ. सैनी ने बताया कि पेरासिटामोल के साथ किसी अन्य दवा का उपयोग करने से बचना चाहिए या फिर पेरासिटामोल को नहीं लें. यदि आप बहुत ज्यादा पेरासिटामोल लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह अवश्यक रूप से लेंवे. इस दौरान डोलो, क्रोसिन या कॉलपोल का उपयोग भी कर सकते हैं. वहीं सर्दी खांसी जुकाम में कोल्क टैबलेट, ग्रिलिंक्टस कफ सिरप, विकोरील टैबलेट, एलेक्स सिरप का उपयोग अधिक किया जाता है. जबकी कई एंटीबॉयटिक भी दी जाती है.

सर्दी से बचाओं के लिए बरते सावधानियां

  • अधिक सर्दी में घर से बाहर नहीं निकले, निकले तो गर्म कपड़े पहनें.
  • सिर में टोपी पहनकर रखें, हाथ और पैर भी ढक कर रखें.
  • सर्दी अधिक हो तो धूम में करीब एक घंटा नियमित बैठे.
  • बुजुर्ग व्यक्ति को मोर्निंग वॉक का समय भी देरी से करना चाहिए.
  • रात को सोते समय अधिक गर्म कपड़े नहीं पहनें.
  • गुनगुने पानी से नहाना चाहिए, लेकिन अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करें.
  • शुष्क त्वचा पर क्रीम या वैसलीन लगा सकते हैं.

स्वास्थ्य रहने के लिए क्या खाएं?

  • सर्दी में ठंडे तासीर के खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए.
  • मौसमी, अमरूद, अंगूर, पपीते का सेवन कम करें, सुबह के समय नहीं करें.
  • खारी, टोस्ट, नूडल्स, पास्ता, फास्ट फूड का उपयोग नहीं करें.
  •  तेल से बने खाद्य पदार्थों का सेवन हानिकारक है.
  • आइसक्रीम, छाछ, दही से बने खाद्य पदार्थ, खट्टे खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें.
  • गर्म पेय पदार्थ का उपयोग करें, गर्म पानी पियें
  • गुड और मिल्क का सेवन करें, इसमें कई स्वास्थ्यपरक चीजें होती हैं.
  • सेब, अनार, गाजर, हरी सब्जियों का उपयोग अधिक करें.
  • दाल, पनीर का सेवन करें, गुनगुना पानी पियें.

15 साल तक के बच्चे अपनाये ये जरूरी टिप्स
सीनियर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एकात्म गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चे सर्दी की चपेट में जल्दी आते हैं, ऐसे में उनको सर्दी से बचाने में विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए. सर्दी से छोटे बच्चों को बचाना चाहिए, इस समय निमोनिया का खतरा सबसे अधिक होता है. प्रतिदिन 80 प्रतिशत मरीज, सर्दी खांसी, जुकाम के आ रहे हैं, जबकी 20 प्रतिशत रोगी, उल्टी, फ्लू शॉट के आ रहे हैं. 

डॉ. गुप्ताने बताया कि बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए धूप में अधिक से अधिक बैठाएं, गर्म कपड़े पहना कर रखें सुबह और शाम को तेज सर्दी में घर से बाहर नहीं निकले, धूप में बैठाने से विटामिन डी मिलता है.

बच्चे को रात को सोते समय गर्म कपड़े नहीं पहनाएं
डॉ. सैनी ने बताया कि ज्यादातर माता-पिता बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए रात को सोते समय गर्म कपड़े अधिक मात्रा में पहना देते हैं, लेकिन ऐसा करने से उसे गर्मी लगती है, पसीना आता है और उसे जुकाम हो जाता है और यही कारण निमोनिया का बनता है. ऐसे में सामान्य कपड़ों के साथ रजाई का इस्तेमाल करना चाहिए.

गुड़ तिल, गाजर का उपयोग करें
डॉ. सैनी ने बताया कि बच्चों को गुड़ का सेवन कराएं, तिल की बने खाद्य पदार्थ भी लाभदायक होते हैं. बच्चों की आंख कमजोर जल्दी हो रही हैं, ऐसे में बच्चों को गाजर और उससे बनी खाद्य वस्तुओं को खिलाना चाहिए. बच्चों को नाश्ते में बाहर की चीजे नहीं दें.

बच्चों को भी मास्क करें अनिवार्य
कुछ समय बाद विंटर वेकेशन खत्म होते होने वाली है, स्कूल खुल जाएंगे. कोविड की संभावनाओं को देखते हुए स्कूल में मास्क पहना कर ही भेजना चाहिए. मास्क सर्दी जुकाम से तो बचाएंगा ही, दूसरी बीमारियों से भी रक्षा करेगा. 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों को मास्क की आदत डालनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget