एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिन पायलट के पक्ष में बोलने की 'खिलाड़ी' को मिली सजा? बैरवा बोले- आलाकमान तैयार कर रहा लिस्ट

खिलाड़ी लाल कभी गहलोत के खास थे. 2020 में जब प्रदेश सरकार पर सियासी संकट आया तो खिलाड़ी ने गहलोत का समर्थन किया. लेकिन वर्ष 2022 से गहलोत गुट से निकल गए और अब सचिन पायलट के पक्ष में बातें कर रहे हैं.

जयपुर: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने गुरुवार को विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की. उनसे मिलने के बाद राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा (Khiladi lal Bairwa) ने जमकर अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कोई काम नहीं हो रहा है. मुझे तो बस सजा मिल रही है क्योंकि मैंने सचिन पायलट (Sachin Pilot) के लिए दो अच्छी बात कह दी थी. 

दरअसल, खिलाड़ी लाल जयपुर में 7 हॉस्पिटल रोड पर कांग्रेस कार्यालय पर सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिलने गए थे. मिलने के बाद उन्होंने ये बातें मीडिया से कही. जब उनसे यह पूछा गया कि आप सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग कर रहे थे, अब क्या है कहना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं ही नहीं बल्कि जनता भी सचिन को सीएम बनाने की मांग कर रही है.'

'आलाकमान तैयार कर रहा लिस्ट, जल्द होगा फैसला'
खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा, '25 सितंबर को नहीं भूलना है. सभी को याद है. किसी को आलाकमान माफ करने वाला नहीं है. उन लोगों का कंठ सूख रहा है. मामला ठंडे बस्ते में नहीं है. जब तक फैसला नहीं हो जाता तब तक कुछ भी हो सकता है. इसलिए आलाकमान अभी तैयारी कर रहा है. इसकी पूरी लिस्ट बनाई जा रही है. बहुत जल्द इस पर फैसला आने वाला है. आलाकमान जो तय करेगा जल्द सब कुछ सामने आएगा.

'कोई बजट नहीं आने वाला, सब ख्याली पुलाव'
खिलाड़ी लाल बैरवा से जब यह पूछा गया कि बजट से पहले बदलाव होगा या उसके बाद? तो उन्होंने कहा, 'कोई बजट नहीं आने वाला है. विधानसभा का सत्र कब शुरू होने वाला है इसकी कोई जानकारी नहीं है. तो कैसे मान लिया जाए कब बजट आ रहा है. सब कहने से नहीं होता है. अभी बजट का कुछ नहीं है. सब ख्याली पुलाव पकाने जैसा है. हमारा काम नहीं हो रहा है.'

कभी अशोक गहलोत के थे खिलाड़ी
बताते चलें कि खिलाड़ी लाल बैरवा कभी गहलोत के ख़ास थे. 2020 में जब प्रदेश सरकार पर सियासी संकट आया तो खिलाड़ी लाल ने अशोक गहलोत का समर्थन किया. लेकिन वर्ष 2022 से गहलोत गुट से निकल गए और अब सचिन पायलट के पक्ष में बातें कर रहे हैं. सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए पिछले दिनों उन्होंने पूरी कमान संभाल ली थी. आज इनका यह बयान फिर एक बार गुटबाजी शुरू होने की ओर इशारा कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- दुनिया की ऐसी पहली दुकान जिसमें एंट्री के लिए देने पड़ते हैं पैसे, वजह आपको कर देगी हैरान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget