एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सचिन पायलट के जन्मदिन से एक दिन पहले जयपुर में जुटेंगे समर्थक, क्या है वजह?

Rajasthan Congress: सचिन पायलट के जन्मदिन की खास तैयारियों के लिए जन्मदिन से 1 दिन पहले जयपुर में पायलट के समर्थक भारी संख्या में जुटने की तैयारी में हैं.

Sachin Pilot Birthday: राजस्थान (Rajasthan) के टोंक (Tonk) से विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) के जन्मदिन की खास तैयारियों के लिए जन्मदिन से 1 दिन पहले जयपुर (Jaipur) में पायलट के समर्थक भारी तादाद में जुटने की तैयारी में हैं. सचिन पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर को है लेकिन इस बार समर्थकों से मिलने का कार्यक्रम 6 सितंबर को रखा गया. हर वर्ष की तरह प्रदेशभर में सचिन पायलेट के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन और वृक्षारोपण के कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है. हर जिले में पायलट के समर्थक जन्मदिन पर कार्यक्रम करने जा रहे हैं.

पूर्व स्वस्थ मंत्री राजेंद्र चौधरी ने जानकारी दी

पूर्व स्वस्थ मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट के जन्मदिन को लेकर प्रदेश भर में युवा उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि अब मैंने भी प्रदेश भर में अपील की है कि अधिक से अधिक समर्थक जयपुर आवास पर पहुंचें. इस वर्ष पायलट का जन्मदिन 1 दिन पहले जयपुर आवास पर ही मनाया जाएगा. आने वाले सभी मेहमानों के मिलने का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक रखा गया है. पायलट 7 सितंबर को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे इसलिये उनका जन्मदिन 1 दिन पहले मनाया जा रहा है. 

सचिन पायलट के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों का सियासी महत्व उनकी टाइमिंग की वजह से है. इसी महीने 22 सितंबर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही प्रोसेस शुरू हो रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर कौन सा चेहरा आता है, इसे लेकर राजस्थान कांग्रेस में भी सियासत गरमाई हुई है. 

पिछले दो साल से ज्यादा समय से पायलट के पास कोई पद नहीं है. 2020 में पायलट अपने बगावती तेवर दिखाते हुए अपने समर्थक विधायकों के साथ मानेसर होटल में जा पहुंचे थे जिसके बाद उन पर राजस्थान सरकार को गिराने के आरोप लगे थे. उसके बाद सुलह कमेटी की सिफारिशों में तय फार्मूला के हिसाब से हाईकमान की और से उन्हें सम्मानजनक जिम्मेदारी दिए जाने का आश्वासन दिया गया. पायलट समर्थकों को उसका इंतजार है. सरकार में हुई राजनीतिक नियुक्तियों में कई पायलट समर्थकों को जगह दी गई है. पिछले साल मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल में भी उनके समर्थकों को जगह दी गई.

Rajasthan News: राजस्थान में सामने आया पुलिस का बर्बर चेहरा, हवालात में बंद युवक को बुरी तरह पीटा, एक अन्य को भी किया घायल

Bhilwara News: राजस्व मंत्री ने गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाई गहलोत सरकार की उपलब्धियां

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget