एक्सप्लोरर

Rajasthan Student Union Election: कोटा में छात्रसंघ चुनाव में मतदान के दौरान हंगामा, पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा

शहर में विभिन्न कॉलेजों में हुए चुनाव के दौरान शहरवासी भी खासे परेशान दिखाई दिए. कॉलेज के आसपास किसी को नहीं जाने दिया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया.

Rajasthan Student Union Election: राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में मतदान के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई. कहीं पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा तो कहीं छात्र खुद आमने सामने हो गए हैं. हंगामे को देखते हुए पुलिस ने भारी जाप्ता तैनात किया. कोटा सेंट्रल जेल रोड पर नारेबाजी कर रहे प्रत्याशी समर्थकों व पुलिस जवानों के बीच गहमा गहमी देखने को मिली. समर्थक छात्र उम्मेद सिंह स्टेडियम में खड़े थे, जो नारेबाजी करते हुए बाहर सड़क पर आ गए. जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को वहां से हटाया. 

वहीं पुलिस को देखकर छात्र भी भागे हुए नजर आए. पुलिस ने उम्मेद सिंह स्टेडियम को खाली करवाया और पुलिस जाप्ता लगा दिया. छात्र नेताओं के वाहन स्टेडियम में रह गए, जिन्हें बाद में निकाला जा सका. हंगामा थम गया था, लेकिन इसके बाद एक बार फिर समर्थक छात्र इकट्ठे होकर आ गए. भीड़ में एक युवक ने बाइक को हवा में उठा लिया. जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा. भागने के चक्कर में कई बाइक नीचे गिर गई और स्टूडेंट भी गिर गए.

ट्रैफिक को किया डायवर्ट
शहर में विभिन्न कॉलेजों में हुए चुनाव के दौरान शहरवासी भी खासे परेशान दिखाई दिए. कॉलेज के आसपास किसी को नहीं जाने दिया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया. गवर्मेंट आर्ट्स, साइंस व जेडीबी कॉलेज में मतदान को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डाइवर्ट किया. नाग नागिन मंदिर के यहां बेरीकेट्स लगाया गया. जबकि स्टेशन रोड़ की तरफ जाने वाली सड़क पर सूचना केंद्र पर बेरीकेट्स लगाया. एरोड्राम से स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को नाग नागिन मंदिर से सेवन वंडर रोड़,नयापुरा होते जाना पड़ा.

1200 जवानों ने संभाला मोर्चा
चुनाव को लेकर शहर के कॉलेजों में पुलिस के जवान तैनात किए है. एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी, थानाधिकारी सहित पुलिस अधिकारी और 700 पुलिस जवान, 200 होमगार्ड, 3 कंपनियां तैनात की हैं. कुल 1200 पुलिसकर्मियों ने शहर में शांतिपूर्ण मतदान कराया. इसके अलावा 2 वज्र वाहन, वाटर कैनन व घुड़सवार पुलिसकर्मी भी तैनात किए. सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत शहर में घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे. जहां भी छात्रों ने हंगामे की कोशिश की गई उन्हें खदेड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें

In Pics: उदयपुर में राजस्थान छात्रसंघ चुनाव के लिए 52.26 फीसदी मतदान, 7 हजार स्टूडेंट्स ने की वोटिंग

In Pics: छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी, कोटा में छात्रों को रिझाने का हर प्रयास कर रहे कैंडिडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget