एक्सप्लोरर

Jodhpur News: स्वतंत्रता दिवस से पहले जोधपुर में पांच संदिग्ध गिरफ्तार, ISI को खुुफिया जानकारी भेजने का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के स्टेट इंटेलिजेंस की टीम ने जोधपुर संभाग में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचना भेजने के आरोप में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan News: देशभर में 15 अगस्त से पहले खुफिया सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है. राजस्थान के स्टेट इंटेलिजेंस की टीम ने जोधपुर संभाग में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचना भेजने के आरोप में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जोधपुर से तीन संदिग्ध व जैसलमेर से दो संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं. जोधपुर में इन सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन संदिग्धों ने किस तरह की सूचनाएं पाकिस्तान भेजी है. साथ ही खुफिया एजेंसी इन लोगों के पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है. जोधपुर में इंटेलिजेंस के आला अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि पांच लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है.

पाकिस्तान के लिए करते थे जासूसी
स्टेट इंटेलिजेंस की टीम के राडार पर पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग थे. रविवार को की गई कार्रवाई में करीब 22 लोगों को उठाया गया. इनमें से पांच के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की पुष्टि के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. जयपुर से एक टीम भी पूछताछ करने के लिए जोधपुर पहुंची है. फिलहाल खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन लोगों का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से कैसे संपर्क हुआ और इन लोगों ने अब तक क्या-क्या जानकारी पाकिस्तान भेजी है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं या फिर आईएसआई के इस क्षेत्र में सक्रिय स्लीपर सेल के जरिए इन लोगों को रुपये का प्रलोभन देकर फंसाया गया है.

हनी ट्रैप के मामले पहले भी आ चुके हैं
देश की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज पोकरण में होने के कारण इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां चलती रहती है. ऐसे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इन हलचल की जानकारी लेने के लिए समय-समय पर लोगों को अपने जाल में फंसा लेती है. इसके बाद इन लोगों के माध्यम से जानकारी जुटाई जाती है. पाकिस्तान से लड़कियों के द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू बनकर सेना के जवानों व युवकों को हनी ट्रैप करने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

JEE Main Result 2022: कोटा में रहकर पढ़ने वाली स्नेहा ने जेईई मेन में हासिल की ऑल इंडिया रैंक - 2, ये है उनका सक्सेज मंत्र

Udaipur Tourism: उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड का पर्यटन पर नहीं पड़ा प्रभाव, पिछले 12 सालों जुलाई में पहुंचे सबसे ज्यादा पर्यटक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget