एक्सप्लोरर

किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने को लेकर सिरोही प्रशासन अलर्ट मोड पर, निर्देश जारी

Rajasthan News: सिरोही जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए.

India Pakistan Attack News: पहलगांव में आतंकवादी हमले के बाद देशभर में आक्रोश की लहर है. आतंक का खात्मा करने को लेकर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया था. उसके बाद दोनों देशों के बीच तनातनी देखी जा रही है. पाकिस्तान सीमा पार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा और मिसाइल से भी हमले किए, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है.

इसी के बीच सिरोही में हर आपात स्थिति से निपटने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. आज पूरे दिन विभिन्न बैठकों का दौर भी चला. जिसमें कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा भी हुई. सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने शुक्रवार को डीओआईटी सभागार में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने व नागरिक सुरक्षा के संबंध में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राज्य सरकार द्वारा आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर अवकाश के संबंध में जारी निर्देशों की अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें. उन्होंने इस दौरान संचार सेवा, पूर्ति सेवा, निस्तारण सेवा सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों से उन्हें आवंटित कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके मुख्यालय पर रहने एवं अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी दिए.

जिला पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से उनके स्तर पर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए हालात की गंभीरता देखते हुए पूर्ण योजना बनाने के साथ मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए.

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभु दयाल धानिया व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े.

(सिरोही सें तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें:  राजस्थान में अलर्ट, जोधपुर में 14 मई तक फ्लाइट्स बंद, जैसलमेर में 60 KM पहले गाड़ियों की एंट्री बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget