एक्सप्लोरर

Rajasthan SI भर्ती घोटाला: डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने वाला SDM गिरफ्तार, RAS में मिली थी 22वीं रैंक

Rajasthan: SI भर्ती परीक्षा 2021 में डमी कैंडिडेट बन परीक्षा देने वाले फतेहगढ़ SDM हनुमान राम को SOG ने गिरफ्तार किया. RAS में मिली थी 22वीं रैंक.

Rajasthan SI Exam Scam: कहते हैं अपने हर कर्म की सजा इसी जन्म में भुगतनी पड़ती है. कुछ ऐसा ही हुआ राजस्थान के जोधपूर में. राजस्थान में साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है. एसओजी की साइक्लोनर टीम ने जैसलमेर के फतेहगढ़ में पदस्थापित एसडीएम हनुमान राम को डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह वही हनुमान राम है, जिसे RAS परीक्षा 2021 में 22वीं रैंक मिली थी.

डमी कैंडिडेट बनकर दी परीक्षा
जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि हनुमान राम ने SI भर्ती परीक्षा 2021 में नरपत राम की जगह खुद परीक्षा दी थी. यह खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ दिन पहले पेपर लीक मामले में नरपत राम और उसकी पत्नी इंदिरा को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने हनुमान राम का नाम लिया था.

कौन है हनुमान राम?
फिल्मी स्टाइल में परिक्षा में घोटाला करने वाला हनुमान राम बाड़मेर जिले के बिसारणीया गांव का रहने वाला है. वह 2016 से RAS की तैयारी कर रहा था और 2021 में दूसरे प्रयास में सफलता पाई. फरवरी 2025 में उसे फतेहगढ़ SDM पद पर नियुक्त किया गया. इससे पहले वह चितलवाना, बागोड़ा और शिव जैसे स्थानों पर भी SDM रह चुका है.

कैसे हुई घोटाले की शुरूआत?
इस घोटाले की शुरुआत हरखु जाट नामक उम्मीदवार से हुई थी, जिसे SOG ने पहले पकड़ा था. पूछताछ में हरखु ने खुलासा किया कि उसने SI परीक्षा में डमी कैंडिडेट इंदिरा को बैठाया था, जो कि नरपत राम की पत्नी है. इंदिरा ने हरखु की जगह पेपर दिया और हरखु पास होकर प्लाटून कमांडर बन गई. इसके बदले में हरखु से 15 लाख रुपये लिए गए थे. दिलचस्प बात यह है कि इंदिरा ने जो परीक्षा खुद के लिए दी, उसमें वह फेल हो गई.

ऑपरेशन "तर्पण" के तहत हुई गिरफ्तारी
हरखु के पकड़े जाने के बाद जब इंदिरा और नरपत को जानकारी मिली, तो दोनों फरार हो गए. जोधपुर पुलिस ने ऑपरेशन "तर्पण" चलाकर नरपत राम को गोवा की वाइन शॉप से और इंदिरा को खेमा का कुंवा रोड से गिरफ्तार किया.

अब इस पूरे मामले में SDM हनुमान राम की गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार किस स्तर तक फैला है. पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है और संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget