एक्सप्लोरर

झुलसा रहा अप्रैल! राजस्थान में गर्मी का तांडव, 44 डिग्री पारे के बीच दोपहर में कर्फ्यू जैसी स्थिति

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में अप्रैल से ही भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है. हीट वेव की चेतावनी जारी है. गर्मी के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

Rajasthan Heat Wave: राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. कई शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच चुका है. दिन के समय सड़कों पर निकलने पर लू लगने और बीमार होने का डर रहता है. यह डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकता है.

भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है. दिन के समय में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं. आम लोग अपने घरों से जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए आम जनता ठंडे कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, नींबू शिकंजी, नारियल पानी, केरी पानी, गन्ने का जूस और इमली के पानी का उपयोग कर रहे हैं.

दुकानों से खत्म हो रहीं कोल्ड ड्रिंक और पानी
जोधपुर के दुकानदार मानव ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी बढ़ चुकी है. दिनभर में कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम की बिक्री इतनी हो जाती है कि फ्रिज में ठंडी कोल्ड ड्रिंक मिलना भी मुश्किल हो रहा है. माल की आवाक भी काफी धीरे है. बाजार में कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम को लेकर प्रतिस्पर्धा के चलते कई तरह के ब्रांड आ गए हैं. लोगों की अलग-अलग डिमांड आती रहती है. पानी की बोतल की भी डिमांड बढ़ गई है.

गन्ना जूस बिक्री में कई गुना उछाल
जोधपुर के शेखर गन्ने के जूस और नींबू की शिकंजी का उपयोग कर रहे हैं. इस भीषण गर्मी में सड़कों पर काम से निकलने वाले लोग अपने गले की प्यास बुझाने के लिए गन्ने का जूस, सोडा शिकंजी और पुदीना शिकंजी पी रहे हैं. आम दिनों से सेल तीन से चार गुना बढ़ गई है. शेखर ने बताया कि आम दिनों में गल्ला 300 से 400 का होता था. अब सीधे 12 से 15 हजार रुपये हो गया है.

तेज धूम में शरीर को कैसे रखें ठंडा?
डॉक्टर विकास का कहना है कि इस भीषण गर्मी में जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें और शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें. गर्मी में बाहर निकलते हैं, तो शरीर को ठंडा कैसे रखें? इसके लिए गर्मी में अधिक से अधिक पेयजल का उपयोग करें. कई बार ऐसा होता है कि गर्मी के चलते हम पानी का सेवन ज्यादा कर लेते हैं, जिससे भूख कम हो जाती है.

ऐसे में कुछ खाने पर उल्टी भी हो जाती है. पेट में जलन, दस्त से जुड़ी परेशानियां बेचैनी और चक्कर आने जैसे लक्षण अक्सर इस मौसम में देखे जाते हैं. गर्मी के मौसम में खासतौर से आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए. गर्मी के मौसम में ऐसी डाइट लें, जिसकी तासीर ठंडी हो. मसालेदार और तलाभुना खाने से बचना चाहिए.

सीजनल फल जरूर खाएं
गर्मी के दिनों में आने वाले कुछ खास फ्रूट है, जैसे तरबूज, खरबूज, आम, लीची जो में पानी की मात्रा भरपूर होती है. गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन और जूस का उपयोग ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए. इन खास फलों का उपयोग जरूर करें, जिसमें पानी की मात्रा भरपूर हो, ताकि गर्मी में आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखा जा सके..

गर्मी के दिनों में आने वाली कुछ खास सब्जियां जैसे हरा धनिया, पुदीना, खीरा, ककड़ी, प्याज का सेवन भी ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए. खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है. वही प्याज का सेवन करने से लू नहीं लगती.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget