एक्सप्लोरर

राजस्थान में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, आसमान से बरसेगी आग, सीवियर हीट वेव की चेतावनी

Rajasthan Weather: पूरा राजस्थान इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अभी और तापमान में वृद्धि हो सकती है.

Rajasthan Severe Heatwave Alert: उत्तर भारत अभी भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है. हालांकि बीच-बीच में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन राजस्थान के कई संभागों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यहां अगले 2 से 3 दिनों में मौसम अपना कहर बरपाएगी. इसलिए मौसम विभाग की ओर से लोगों को चेतावनी दी गई है. 

राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किए जाने की वजह से यहां लोग गर्मी में झुलसने को मजबूर हैं. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन गर्मी और बढ़ने की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तापमान और बढ़ सकता है.

आसमान से बरसेगी आग

IMD वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में हीट वेव से सीवियर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया है. अगले तीन दिनों में बीकानेर संभाग के कुछ भागों और सीमावर्ती क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. 

खासकर बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के क्षेत्रों में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से अगले तीन दिनों के लिए सीवियर हीट वेव को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा जोधपुर संभाग के फलोदी, जैसलमेर और शेखावटी में भी अगले तीन दिनों तक हीट वेब की स्थिति बनी रहेगी.

राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अगले 5-6 दिन आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी अगले 24 घंटों बाद आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है."

राज्य के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी 24-26 मई के दौरान कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में 22-23 मई को दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें: जयपुर में मुस्लिमों का बड़ा प्रदर्शन, महिलाएं भी हुईं शामिल, क्या की जा रही मांग?

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget