एक्सप्लोरर

Jodhpur news: जोधपुर में हुआ सेल्फ डिफेंस, गुडटच-बैडटच कैंप का आयोजन, बच्चों से लेकर वृद्ध महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Jodhpur News: जोधपुर पुलिस कांस्टेबल शायरी ने बताया कि सेल्फ डिफेंस के इस कैंप को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया. कैंप में बच्चियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Rajasthan News: दुनियाभर में महिलाओं व छात्राओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों को देखते हुए उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाने की जरूरत महसूस की जा रही है. इसी सिलसिले में राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने  राज्य की पुलिस और जनप्रतिनिधियों को महिलाओं व छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग (Self Defense Training) देने की जिम्मेदारी दी है, ताकि महिलाओं के प्रति राज्य में बढ़ते अपराध को रोका जा सके.

 महिलाओं-छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर
सरकारी आदेश का पालन करते हुए राजस्थान की पुलिस व जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में बच्चियों व महिलाओं को बेड टच-गुड टच, सेल्फ डिफेंस के साथ कानूनी जानकारी देने के लिए अलग-अलग समय पर कैंप लगा रहे हैं. जोधपुर के रात वाला क्षेत्र में जोधपुर पुलिस व जनप्रतिनिधि के सहयोग से सेल्फ डिफेंस का तीन दिवसीय आयोजन किया गया, इस आयोजन में बच्चियों के साथ वृद्ध महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेल्फ डिफेंस के गुर सीखे. महिलाओं व छात्राओं को सिखाया गया कि  कभी गंभीर परिस्थिति में फंस जाएं तो सामने वाले कोचारों खाने चित कैसे किया जाए. साथ ही  कैंप में कानूनी जानकारी भी दी गई.

चारों बच्चियों के साथ कैंप में पहुंचीं 55 वर्षीय मंजू
 55 साल की मंजू देवी इस कैंप में सेल्फ डिफेंस के गुर सीखने पहुंचीं. वह अपनी चारों बच्चियों को भी कैंप लेकर पहुंचीं. मंजू देवी का कहना है कि मुझे जैसे ही पता चला कि सेल्फ डिफेंस का कैंप हमारे क्षेत्र में लग रहा है तो मैंने सोच लिया कि मुझे तो जाना ही है, लेकिन चारों बच्चियों को भी सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने हैं और समाज को बताना है कि मारी छोरी अभी छोरा सू कम नहीं हैं, कोई आंख उठाकर भी नहीं देखे

महिलाओं में देखा जा रहा भारी उत्साह
वहीं, जोधपुर पुलिस कांस्टेबल शायरी ने बताया कि सेल्फ डिफेंस के इस कैंप को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया. बच्चियों के साथ महिलाएं भी इस कैंप में पहुंचीं और उन्होंने भी सभी तरह के गुर सीखे. उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाएं भी सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए आगे आ रही हैं. इस तरह के कैंप का आयोजन शहर में अलग-अलग जगह किया जा रहा है जिसके प्रति लोगों में भारी उत्साह है.

आगे इससे बड़े कैंप का होगा आयोजन

क्षेत्र के पार्षद ललित गहलोत ने बताया कि समय तेजी से बदल रहा है और महिलाओं के प्रति अपराध भी तेज गति से बढ़ रहे हैं, इसको लेकर महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने जरूरी हैं, इसीलिए हमने हमारे क्षेत्र में राजस्थान पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल के साथ मिलकर आयोजन किया. इस आयोजन में हर उम्र की महिलाएं व छात्राएं शामिल हुईं और सभी ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली.  आगामी दिनों में हम इससे बड़े कैंप का आयोजन करेंगे.

यह भी पढ़ें:

Jodhpur News: आज जोधपुर दौरे पर पहुंचेंगे CM Ashok Gehlot, 8 रुपये में भरपेट खाना देने वाली योजना का करेंगे शुभारंभ

Kota News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर लोकसभा अध्यक्ष का तोहफा, स्वास्थ्य कैंपों का किया शुभारंभ, मिलेंगी ये सुविधाएं

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget