एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर में आज 512 नई इंदिरा रसोई का उद्घाटन करेंगे सीएम गहलोत, 8 रुपये में यहां मिलता है भरपेट भोजन

इंदिरा रसोई के जरिए से कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमदों को मुफ्त भोजन दिया गया. इसके अलावा REET उम्मीदवारों को फ्री में खाना खिलाया गया.

Rajasthan News:  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर में 512 नई इंदिरा रसोई (इंदिरा किचन) का उद्घाटन करेंगे. राज्य में पहले से 378  इंदिरा रसोई चल रही है.अब इसकी कुल संख्या 870 हो जाएगी. गहलोत ने साल 2020 में 213 नगरीय निकायों में 358 स्थायी रसोई की शुरुआत की थी.  योजना को सफलता पूर्वक चलाने के लिए जिले में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समन्वय और अनुश्रवण समिति रसोई घर चलाने के लिए स्थानीय संस्थाओं अथवा गैर सरकारी संगठनों का चयन करती है.

इंदिरा रसोई में प्रत्येक व्यक्ति को 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम रोटी और अचार के साथ परोसा जाता है.  लोग जन्मदिन, वर्षगाँठ और परिवार के किसी अन्य अवसर पर लाभार्थियों को भोजन खिला सकते हैं और अब तक 3525 लोगों ने भोजन अपनी ओर से खिलाया है.

इंदिरा रसोई के माध्यम से कोरोना महामारी के दौरान संक्रमितों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन दिया गया. साथ ही REET उम्मीदवारों को मुफ्त भोजन भी दिया गया. इस रसोई को लेकर राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों से लगातार फीडबैक लिया जाता है.

सीएम के साथ ये लोग भी होंगे मौजूद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत जोधपुर दौरे पर रहंगे. वे इस दौरान जोधपुर में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी लेंगे और जोधपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सीएम गहलोत के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

आज 10: 30 पर पहुंचेंगे सीएम
रसोई घर के उद्घाटन से पहले सीएम 11 बजे डाली बाई चौराहा स्थित अमृतम् पैलेस में जैन इन्टरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे. सीएम गहलोत 12 बजे सोजती गेट स्थित पुराना नगर निगम आफिस में प्रदेश में नवीन 512 इन्दिरा रसोइयों के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि इंदिरा रसोई के जरिए गरीबों को 8 रुपये में भरपेट शुद्ध भोजन दिया जाएगा.

Bharatpur: 'किसान आंदोलन में अंतरराष्ट्रीय ताकतों का हाथ', MSP कमेटी के सदस्य कृष्ण वीर चौधरी का आरोप

स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण 
इसके साथ ही सीएम सीएम गहलोत बरकतुल्ला खां स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे. इस आयोजन की भव्य तैयारियां की गईं हैं. समारोह की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी करेंगे. इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत और शहर विधायक मनीषा पंवार विशिष्ट अतिथि होंगे.

Jhalawar News: शौक पूरा करने के लिए करते थे हथियारों की तस्करी, पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget