एक्सप्लोरर

जालौर: सरवाना पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अपहरण का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan News: जालौर जिले में सरवाना पुलिस ने पारिवारिक रंजिश के चलते युवक का अपहरण का मामला 4 घंटों में सुलझाया. अपहरण में इस्तेमाल वाहन जब्ती के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया.

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में सरवाना पुलिस ने चंद घंटों में अपहरण किए गए व्यक्ति को मुक्त करा लिया है. दरअसल, पारिवारिक रंजिश में आरोपियों ने युवक का अपहरण लिया था. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की और पीड़ित को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवाकर नामजद 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया साथ ही वारदात में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया.

पुलिस के अनुसार 7 फरवरी को सरवाना थाने में सरुपाराम सुथार निवासी सुरेश कुमार ने अपने भाई गेनाराम के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई. रिपोर्ट के अनुसार, गेनाराम जब अपने घर से गांव में सामान लाने निकला, तब दोपहर करीब 2 बजे कुछ लोग पिकअप वाहन में आए और रास्ता पूछने के लिए वाहन रोक कर उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए. सुरेश कुमार ने बताया कि उसके भाई मांगीलाल ने एक लड़की से शादी की थी, जिससे नाराज होकर यह अपहरण किया गया. जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

 पुलिस ने 4 घंटे में मामले को सुलझाया

पुलिस के अनुसार अपहरण की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी सूरजभान सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित की. इसके बाद अपहरण की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने अपह्रत गेनाराम सुथार को 4 घंटे में सरहद रड़का गुजरात से मुक्त कराने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया.

पुलिस ने वारदात में शामिल नामजद आरोपी मोहन भाई पुत्र करसन भाई सुथार निवासी (रड़का, गुजरात) और दशरथ कुमार पुत्र वगताराम जाती कोली निवासी (सावलसी, बाखासर) को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ शुरू कर दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन ट्रॉली को ज़ब्त भी कर लिया है. फिलहाल आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के सम्बंध में पुलिस की तलाश और पूछताछ अनुसंधान जारी है.

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

राजस्थान कैबिनेट ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, त्रिवेणी तट पर CM ने देवस्थानों को लेकर लिए कई फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget