एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'लोकप्रियता पाने के लिए कांग्रेस नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ लिखते हैं पत्र', BJP ने लगाया आरोप

Rajasthan News: बीजेपी विधायक ने कहा कि जब आपकी सरकार ही आपकी नहीं सुन रही तो अनावश्यक लोगों को क्यों भ्रमित कर रहे हैं.

Kota News: चुनाव नजदीक आते ही पक्ष-विपक्ष में शब्दों के बाण चलने लगते हैं, एक दूसरे पर जुबानी हमले तेज होने लगते हैं. हालांकि कई बार अपनी ही पार्टी के नेता भी आपस में ही आमने-सामने हो जाते हैं. इस बार कांग्रेस के सांगोद विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह और कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) आमने सामने हो गए हैं. राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और सांगोद विधायक भरत सिंह (Bharat Singh) द्वारा बार-बार पत्र लिखे जाने को लेकर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने उन पर हमला बोला है.

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री को पत्र लिखने में सिद्धता हासिल है और बड़े-बड़े नेताओं के खिलाफ पत्र लिख कर और पत्र को सोशल मिडिया पर वायरल कर भोली-भाली जनता की वाह-वाही लूटतें हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री आम जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाना तो दूर की बात है, जनता को आए दिन पत्रों के माध्यम से भी भ्रमित कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री और मंत्री ही नहीं सुन रहे तो कौन सुनेगा

विधायक शर्मा ने कहा कि इनकी ही सरकार में इनके ही मंत्री और मुख्यमंत्री इनकी नहीं सुन रहें, तो और कोन सुनेगा. कोटा जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत सिंह इन दिनों पत्रों के माध्यम से लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सांगोद विधानसभा के जो जन कल्याण के मुद्दे हैं, उन्हें नहीं उठा रहे जबकि, उनकी ही सरकार के मंत्रियों को भ्रष्ट बता रहे हैं, आए दिन पत्रों के माध्यम से अनावश्यक, अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. अपनी विधानसभा से दूर वह कोटा में निवास करते हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान के तमाम मामलों में आप हस्तक्षेप करते हैं.

उन्होंने कहा कि माननीय भरत सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि आप आपकी राजस्थान सरकार से खुश है या नहीं, आप आपकी विधानसभा के लोगों का प्रतिनिधित्व करते है. जनप्रतिनिधी होने के नाते क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आपके द्वारा आपके विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिए पेयजल, कानून, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, बदहाल सड़कों को सुधारने का कार्य, सिचाई के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन को लेकर क्या कार्य किया गया है. उन्होंने पूछा कि पेयजल हेतु पाईप लाईन डालने का कार्य, किसानों से जुड़ी समस्या, बेरोजगारी, मजदूर और निर्धन आदि की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए आपके द्वारा, आपकी सरकार से आज तक क्या प्रयास किए गए.

हवा-हवाई बातें करने में महारत हासिल

विधायक शर्मा ने कहा कि आपके द्वारा केवल पत्र लिख कर लोगों को भ्रमित किया गया. आपके द्वारा आज तक जनता से जुडें मामलों में सरकार के पक्ष और विपक्ष में रहकर कोई संघर्ष नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि आप धरातल से दूर हवा हवाई बाते करने में महारत हासिल रखते हैं, ना ही किसी प्रकार का धरना या प्रदर्शन किया गया और ना ही कोई संघर्ष किया गया. पूर्व विधयाक ने कहा कि अब जनता भी उनके झूठे इरादों और उनके सोशल मीडिया में वायरल पत्रों के बारे में जान चुकी है कि सरकार उनकी होने के बावजूद भी सरकार में बैठे उच्च अधिकारी और नेता उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं देते. विधायक ने आगे कहा कि आपके निकट के मंत्री तक आपके पत्रों को गंभीरता से नहीं लेते. जब आपकी सरकार ही आपकी नहीं सुन रही तो अनावश्यक लोगों को क्यों भ्रमित कर रहे हैं?

Rajasthan: 'आम आदमी पार्टी सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही है', गुजरात-हिमाचल चुनाव से पहले CM गहलोत का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget