एक्सप्लोरर

Rajsathan News: 30 IAS अधिकारियों के तबादले, चार जिलों में बदले कलेक्टर, टीना डाबी के पति को बीकानेर भेजा

Jaipur News: राजस्थान में 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. IAS आनंद कुमार को प्रमुख सचिव गृह की कमान दी गई है, जबकि कई अफसरों को प्रमुख पदों पर लगाया गया है.

Rajasthan IAS Transfer: गुजरात दौरे पर रवाना होने से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के प्रशासनिक अमले में बड़े बदलाव को मंज़ूरी दे दी. राजस्थान में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और उस लिहाज़ से तीस आई ए एस अफ़सरों के तबादले किए गए है. फेरबदल के तहत चार ज़िलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है.

इस तबादला सूची में गृह विभाग के मुखिया को भी बदला गया है. साल 1994 बैच के आई ए एस अफ़सर आनंद कुमार अब गृह विभाग के प्रमुख सचिव होंगे. अभी तक इस पद पर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी अभय कुमार तैनात थे लेकिन आनंद कुमार की स्वच्छ छवि की वजह से उन्हें इस पद पर प्रमुख सचिव होने के बावजूद नियुक्त किया गया है. यहाँ ये महत्वपूर्ण है कि गृह विभाग ख़ुद सी एम अशोक गहलोत के पास है इसलिए उन्होंने साफ़ और बेदाग़ छवि के अफ़सर आनंद कुमार को इस पद पर लगाया है. अभय कुमार को अब ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है.

आनंद कुमार अभी तक प्रमुख सचिव राजस्व थे और उनकी जगह अपर्णा अरोड़ा को लगाया गया है. सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नवीन महाजन को अब राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जैसे कम महत्व वाले पद पर भेजा गया है जबकि वैभव गालरिया को नवीन  महाजन का महकमा सार्वजनिक निर्माण विभाग सौपा गया है. जयपुर के कलेक्टर रह चुके अंतर सिंह नेहरा को जयपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है. अभी तक विकास सीताराम भाले इस पद पर काम कर रहे थे उन्हें श्रम विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है. वैभव के पास अब तक रहे चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा टी रविकान्त को दिया गया है. चिकित्सा शिक्षा विभाग लम्बे समय तक वैभव के पास था इसलिए उन्हें यहाँ से हटाया गया है.

तबादला सूची में चार ज़िले श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर के ज़िला कलेक्टरों जो भी बदला गया है. महिला आई ए एस अफ़सर रुक्मणी रियार जो अब तक श्री गंगानगर ज़िला सम्भाल रही थी उन्हें पड़ौसी ज़िले हनुमानगढ़ का जिम्मा दिया गया है. अभी तक हनुमानगढ़ के कलेक्टर रहे नथ मल डिडेल को जयपुर में राजस्थान रोडवेज़ का प्रबंध निदेशक लगाया गया है. प्रतापगढ़ के कलेक्टर सौरभ स्वामी अब श्री गंगानगर के नये कलेक्टर होंगे. 

सौरभ स्वामी के अधीन रहे प्रतापगढ़ का दायित्व अब युवा आईएएस अफसर डा इन्द्रजीत यादव को दिया गया है. इंद्र जीत अभी तक डूंगरपुर के जिला कलेक्टर थे और उनकी जगह लक्ष्मी नारायण मंत्री को वहाँ लगाया गया है.

वहीं आईएएस टीना डाबी से शादी करके चर्चा में आए आईएस प्रदीप कुमार गवांडे को अब आज जारी हुई सूची के तहत आयुक्त उप निवेशन, बीकानेर जैसे कम महत्व वाले विभाग का जिम्मा दिया गया है. गवांडे अभी तक खान और पैट्रोलियम विभाग में प्रबंध निदेशक थे. युवा आईएएस भानु प्रकाश एटरु को प्रमुख सचिव गृह के अधीन सचिव लगाया गया है. बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज कुमार पवन के पास अभी तक आयुक्त उप निवेशन का चार्ज भी था जो उनसे वापस लेकर उन्हें संभागीय आयुक्त बनाये रखा गया है.

अभी तक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग के पद पर काम कर रहे मुक्तानन्द अग्रवाल अब प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जा रहे है लेकिन उनकी जगह सहकारिता विभाग में किसी अफ़सर की नियुक्ति नहीं की गई है केवल इस पद का जिम्मा मेघ राज सिंह रत्नु को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में दिया गया है. लम्बे समय तक पूर्व सी एम वसुंधरा राजे के सचिव रहे आई ए एस गजानंद शर्मा इस महीने रिटायर हो रहे है और उनके पद आयुक्त निशक्त जन का जिम्मा आई ए एस हरि मोहन मीणा को अतिरिक्त कार्य के रूप में दिया गया है. आई ए एस शिखर अग्रवाल, कृष्ण कुणाल, भँवर लाल मेहरा और हृदेश कुमार शर्मा को भी उनके मौजूदा पदों के साथ अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्य भार दिया गया है. ऐसे में साफ़ है कि क़रीब आधा दर्जन महत्वपूर्ण  विभाग अभी भी बिना अफ़सरों के है इसलिए एक और तबादला सूची जल्दी जारी होगी.

Rajsathan News: 30 IAS अधिकारियों के तबादले, चार जिलों में बदले कलेक्टर, टीना डाबी के पति को बीकानेर भेजा
Rajsathan News: 30 IAS अधिकारियों के तबादले, चार जिलों में बदले कलेक्टर, टीना डाबी के पति को बीकानेर भेजा
Rajsathan News: 30 IAS अधिकारियों के तबादले, चार जिलों में बदले कलेक्टर, टीना डाबी के पति को बीकानेर भेजा
Rajsathan News: 30 IAS अधिकारियों के तबादले, चार जिलों में बदले कलेक्टर, टीना डाबी के पति को बीकानेर भेजा

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: गहलोत सरकार बचाने वाले IPS उमेश मिश्रा होंगे राजस्थान के अगले डीजीपी, 4 साल तक इंटेलिजेंस में किया काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget