एक्सप्लोरर

Rajasthan: विपक्ष ने क्यों कहा, 'अशोक गहलोत ने बड़ा पाप किया, तोड़े नौजवानों के सपने', जानें मामला

Rajasthan Government: राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होना कमजोर गहलोत सरकार और प्रशासन की नाकामी का प्रमाण है. बेखौफ पेपर माफिया समूचे परीक्षा तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं.

RPSC Paper Leak: राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का सामान्य ज्ञान का पेपर लीक (RPSC 2nd Grade Teacher 2022 question paper leaked) हो गया. इसके बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है. जहां एक तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ABVP के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने शिक्षा मंत्री के गेट पर 3 घंटे धरना दिया.

सतीश पूनिया के साथ ही साथ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि बेखौफ पेपर माफिया समूचे परीक्षा तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं. इसीलिए प्रदेश में ऐसा माहौल बना है. विपक्ष गहलोत सरकार पर जमकर हमला कर रहा है.

'प्रदेश का नौजवान सरकार की अक्ल ठीक करेगा'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि साल 2018 में काबिज हुई कांग्रेस सरकार ने किसानों के सपने तोड़े और बड़ा पाप किया. सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर राजस्थान में है और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है, लेकिन कोढ़ में खाज का काम हुआ कि लगातार एक के बाद एक जिस तरीके से राजस्थान में संगठित नकल का माफिया पनपा और उसके बाद जो पर्चे लीक हुए और पर्चा लीक में जिस तरीके से राजनीतिक संरक्षण, लगातार उसी घटना में एक किस्सा और जुड़ गया जब सेकंड ग्रेड की भर्ती परीक्षा का पर्चा पहले लीक हो जाता है. 

सतीश पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार को और कांग्रेस पार्टी को शायद इल्म नहीं है कि उन्होंने राजस्थान के कितने नौजवानों के सपने तोड़े हैं. वह 70 लाख बच्चे, जिन्होंने परीक्षा दी, उनमें से 1 लाख को रोजगार देने की बात मुख्यमंत्री कहते हैं. 69 लाख बच्चों के सपने को तोड़ने का काम इन पर्चों के लीक होने से हो रहा है.

कमजोर गहलोत सरकार और प्रशासन की नाकामी
वहीं, राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 की पहली पारी का पेपर निरस्त होना वीक गहलोत सरकार और प्रशासन की नाकामी का एक और प्रमाण है. गहलोत शासन में बेखौफ पेपर माफिया समूचे परीक्षा तंत्र इस कदर हावी हो चुका है कि अब राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं संपन्न होना असंभव है. राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में वनरक्षक, रीट, कांस्टेबल, लाइब्रेरियन भर्ती, एलडीसी और जेईएन जैसी दर्जनों भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी है जो सरकार के माथे पर कलंक है. दुर्भाग्य है कि मेहनती व मेधावी युवाओं के सपने को तोड़ने वाले भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं.

एबीवीपी ने 3 घंटे तक मंत्री के गेट पर दिया धरना
पेपर लीक मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा की अगुवाई में शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के गेट पर तीन घंटे तक धरना दिया. हुश्यार मीणा ने बताया कि आखिर ऐसे लोगों पर कब कार्रवाई की जाएगी. कब तक प्रदेश में ऐसा चलता रहेगा, इसके खिलाफ प्रदेश स्तर का आंदोलन चलाया जायेगा. हालांकि, मंत्री से मुलाकात किसी की नहीं हो पाई.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Paper Leak: सरकारी टीचर निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड! 3 साल में 9वां केस होने से सियासी घमासान शुरू

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget