एक्सप्लोरर

Jodhpur: संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ तो हुआ लुटेरों के गैंग का खुलासा, 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

Jodhpur News: अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस आवारा घूमने वालों से पुछताछ कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने 3 अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 2 हिस्ट्रीशीटर सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. 

Rajasthan Jodhpur Robbers Gang: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) जिले में चोरी, लूट (Loot), डकैती (Robbery) जैसी वारदातें लगातार सामने आ रही है. इन वारदातों की रोकथाम के लिए जोधपुर पुलिस (Jodhpur Police) कमिश्नरेट कमिश्नर नवज्योति गोगई (Navjyoti Gogai) के निर्देश पर पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है. अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई गई है साथ ही आवारा घूमने वालों से पुछताछ की जा रही है. इसी क्रम में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने 3 अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 2 हिस्ट्रीशीटर सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने चोरी और सेंधमारी की आधा दर्जन वारदातें कबूल की हैं. इनके पास से एक मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, गांजा और कटार भी बरामद की गई है.

एक्शन मोड में है पुलिस  
चौपासनी पुलिस थाना अधिकारी लिखमाराम ने बताया कि गश्त के दौरान चौहाबो सेक्टर 18 में संदिग्ध हालात में घूम रहे 3 युवकों को हिरासत में लिया गया. गहन पूछताछ करने पर तीनों ने सेंधमारी करना कबूल किया. मामले में राहुल उर्फ खटुड़ी और हेमसिंह उर्फ चिन्नू को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने गत 20 जनवरी की रात चौहाबो सेक्टर 14 में अमित सोनी के मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और रुपए चुराए थे. राहुल ने माता का थान क्षेत्र में 2 मकानों में चोरी की वारदात भी कबूल की है. पुलिस ने पाली में बजरंग बाड़ी लालबाग के पास निवासी अमीन पुत्र कमरूद्दीन शाह को भी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आमीन के पास से सोने की अंगूठी बरामद की गई है, उसके खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं.

गांजा और कटार बरामद
पुलिस ने उद्यान अपार्टमेंट के पास झुग्गी के बाहर माता का थान थाना अन्तर्गत बासनी तम्बोलिया निवासी चतुराराम पुत्र गुलाबराम भील को 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. चतुराराम ने राहुल से चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आगे बेचने की बात कबूल की है. चतुराराम के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने चौहाबो सेक्टर 16 में सोजती गेट भील बस्ती निवासी अर्जुन पुत्र बाबूलाल भील को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से धारदार कटार बरामद की है. अर्जुन के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं. चतुराराम और अर्जुन दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं. 

ये भी पढ़ें:

Udaipur: गैस रिफिलिंग करते समय दुकान में लगी भीषण आग, जानें- क्या रही राहत की बात

वसुंधरा राजे ने RAS Mains Exam को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- वाजिब है युवाओं की मांग 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget