एक्सप्लोरर

Udaipur: गैस रिफिलिंग करते समय दुकान में लगी भीषण आग, जानें- क्या रही राहत की बात

Udaipur News: उदयपुर में अवैध रिफिलिंग करते हुए दुकान में शार्ट सर्किट से अचानक भीषण आग (Fire) लग गई. राहत की बात ये है कि, आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. 

Rajasthan Udaipur Fire: उदयपुर (Udaipur) में एलपीजी गैस भरने का अवैध कारोबार हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल देता. यहां अवैध रिफिलिंग करते हुए शार्ट सर्किट से अचानक भीषण आग (Fire) लग गई. दुकान में प्लास्टिक का सामान होने से आग ने विकराल रूप ले लिया. आसपास घनी आबादी होने की वजह से इलाके में लोगों में भय का माहौल बन गया. जब दमकल की टीम (Fire Brigade) आग बुझाने का प्रयास कर रही थी तब एक धमाका हुआ और आग एकदम से फैल गई. एहतियातन हिरण मगरी मुख्य मार्ग को दोनों ओर से आधे घंटे के लिए बंद करना पड़ा. आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. दुकान (Shop) के पास स्थित अन्य मकानों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है. 

हिरण मगरी पुलिस थाने के पास हुई घटना
हिरण मगरी मुख्य मार्ग पर थाने से 100 मीटर दूर ख्यालीलाल खंडेलवाल की खंडेलवाल एंटरप्राइजेज नाम से दुकान है. इस दुकान पर गैस चूल्हे, गैस भट्टियों की रिपेयरिंग की जाती है. नए कूलर भी बनाकर बेचे जाते हैं. लाइसेंस नहीं होने के बाद भी यहां एलपीजी रिफिलिंग का काम धड़ल्ले से किया जाता था. रीफिलिंग के दौरान ही गैस रिसाव हो गया जिसके बाद शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लग गई. 

लोगों ने पुलिस को दी सूचना 
आग लगते ही दुकानदार बाहर निकल आया लेकिन, गैस रिसते रहने की वजह से आग बढ़ गई. प्लास्टिक के कूलरों के कारण लपटें भयावह हो गईं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस की तरफ से दी गई सूचना पर फायर ऑफिसर शिवराम कटारा दमकल की एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे. आग इतनी भयानक थी कि, दमकल के 2 वाहनों को और बुलाया गया. इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू 
गैस का रिसाव ज्यादा होने के कारण आग बढ़ती जा रही थी. आग को बढ़ता हुआ देखकर पुलिस ने हिरण मगरी मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी. करीब 45 मिनट के प्रयास के बाद धीरे-धीरे आग पर काबू पाया गया. आग के पूरी तरह से काबू में आने के बाद दमकल कर्मियों ने अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था. राहत की बात ये है कि, आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें:

वसुंधरा राजे ने RAS Mains Exam को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- वाजिब है युवाओं की मांग 

Rajasthan Weekly Weather Report: राजस्थान में होगी जोरदार बारिश, जानें- इस हफ्ते मौसम को लेकर क्या है अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget