एक्सप्लोरर

Rajasthan Accident: डीडवाना-कुचामन में दर्दनाक हादसा, कार ने मारी बाइक को टक्कर, 2 की मौत

Rajasthan Accident News: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में एक तेज रफतार कार ने बाइक को टक्कर मार दी है. कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार (12 मार्च) को एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सांवराद गांव में एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अशोक मेघवाल (24) और पीथाराम (45) की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि दोनों मृतक अपने गांव बालदू से डीडवाना जा रहे थे. इसी दौरान डीडवाना से लाडनूं की तरफ आ रही कार का टायर फट गया. जिससे कार अनियंत्रित हो गई. कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

कार ने मारी बाइक को टक्कर

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं. इस संबंध मे कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.दरअसल राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जोरदार टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

कुछ महीने पहले हुई थी ऐसी ही घटना 

कुछ महीने पहले भी राजस्थान के धौलपुर में एक ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई थी. जिसमें बाइक सवार दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई थी.ट्रक और बाइक की टक्कर में ट्रक में आग भी लग गई थी. वहीं ट्रक और बाइक की टक्कर में एक राहगीर भी घायल हो गया था. जिसको बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी थी और घायल राहगीर को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था. 

बाइक सवार की दर्दनाक मौत

धौलपुर हादसे में पुलिस का कहना था कि हादसे की सूचना राहगीरों से मिली थी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. घटनास्थल पर ट्रक और बाइक में आग लगी हुई थी. इसके बाद तुरंत फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था.

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक और बाइक में लगी आग को बुझाया गया था. इस हादसे में दो भाइयों को मौत हो गई थी. अब एक बार फिर राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है. इस टक्कर में भी दोनों बाइक सवार की मौत हो गई है. 

ये भी पढ़ें: Holi 2024: होली पर तीन दिन का हॉली डे, 13 दिन पहले उदयपुर में 40 फीसदी तक होटल की बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget