एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, कहा- आखिरी बार पिता को देखना चाहती है बेटी, जानें पूरा मामला

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उदयपुर के रहने वाले हितेंद्र गरासिया का शव रूस से स्वदेश मंगाने की मांग की है. हितेंद्र के परिवार ने प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी.

Priyanka Gandhi Letter to PM Narendra Modi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से राजस्थान (Rajasthan) के एक आदिवासी व्यक्ति के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाए जाने का अनुरोध किया है. इस व्यक्ति की पिछले साल रूस (Russia) में मृत्यु हो गई थी. प्रियंका ने कहा कि बेटी अपने पिता को आखिरी बार देखना चाहती है. कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री को 27 जनवरी को लिखे अपने पत्र की एक प्रति ट्विटर पर भी साझा की. उन्होंने राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) जिला स्थित गोदवा गांव के रहने वाले आदिवासी शख्स, हितेंद्र गरासिया (Hitendra Garasiya) की बेटी के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है.

कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी है
प्रियंका ने अपने पत्र में कहा कि गरासिया के परिवार के सदस्य उनके पार्थिव शरीर को भारत लाए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि उनका (शव का) सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया जा सके. उन्होंने कहा कि 17 जुलाई 2021 को रूस में उनकी मृत्यु हो गई थी, कांग्रेस नेता ने कहा कि, ''दिवंगत हितेंद्र गरासिया की बेटी ने बहुत हिम्मत कर इस बाबत आपके (प्रधानमंत्री के) कार्यालय से भी गुहार लगाई. वो आखिरी बार अपने पिता को देखना चाहती है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी है.'' प्रियंका ने पीएम मोदी से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है.

परिवार ने प्रियंका गांधी से की थी मुलाकात 
गरासिया की पत्नी आशा देवी, बेटी उर्वशी और बेटे पीयूष ने बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा के साथ इस हफ्ते की शुरूआत में दिल्ली में प्रियंका के कार्यालय में उनसे मुलाकात की थी. शर्मा के मुताबिक, प्रियंका ने गरासिया के परिवार को आश्वाासन दिया कि वो भविष्य में उनका ध्यान रखेंगी. कांग्रेस सचिव और राजस्थान के जहाजपुर से पूर्व विधायक धीरज गुर्जर भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थे.

मास्को में मृत पाए गए थे गरासिया
गौरतलब है कि गरासिया एक साल के 'वर्क वीजा' पर पिछले साल अप्रैल में रूस गए थे, लेकिन मास्को के एक पार्क में कथित तौर पर मृत पाए गए थे. मास्को पुलिस ने इसे दुर्घटना से हुई मौत बताते हुए मामला बंद कर दिया और बाद में शव को मास्को में दफन कर दिया गया. गरासिया के परिवार को स्थानीय पुलिस से पिछले साल 28 अगस्त को उनकी मृत्यु की सूचना मिली थी. तब से उनका परिवार पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहा है. परिवार ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में फर्जी डिग्री, डिप्लोमा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बिहार से जुड़े तार...3 गिरफ्तार 

Rajasthan Coronavirus Update: राजस्थान में कम हो रहे हैं कोरोना के मामले, जानें- मौत का आंकड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget