एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान सियासी ड्रामा, स्पीकर के पास लंबित इस्तीफा वापस लेंगे विधायक, जानें इनसाइड स्टोरी

Rajasthan News: पार्टी के एक नेता ने कहा कि विधायक व्यक्तिगत रूप से अध्यक्ष के पास जाएंगे और एक पत्र सौंपेगे, जिसमें कहा गया है कि वे अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं.

Rajasthan Government News: 3 महीने पहले राजस्थान की राजनीति में उठापटक हुई थी. उस समय राजस्थान कांग्रेस के लगभग 90 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) को अपना इस्तीफा सौंपा था. इस विधायकों में अधिकतर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के करीबी हैं. अब तीन महीने बाद ये सभी विधायक अपने पत्र वापस लेने के लिए तैयार हैं.

हालांकि इसे लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक विधायकों को अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए कहा गया. पार्टी के एक नेता ने कहा कि विधायक व्यक्तिगत रूप से अध्यक्ष के पास जाएंगे और एक पत्र सौंपेगे, जिसमें कहा गया है कि वे अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं.

90 विधायकों ने सीएलपी बैठक छोड़ी थी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में राजस्थान में पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई थी. प्रदेश कांग्रेस के विधायकों ने अशोक गहलोत की जगह मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट की जगह लेने की संभावना के खिलाफ इस्तीफा दे दिया था. लगभग 90 विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक छोड़ दी थी और विधानसभा अध्यक्ष जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. उस समय सीएम गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में थे.

23 जनवरी को बजट सत्र की घोषणा

यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि राज्य में 23 जनवरी को बजट सत्र की घोषणा होगी. इसके आलावा राज्य के नए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जयपुर में पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. बता दें कि लंबित इस्तीफे को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट के द्वारा अध्यक्ष जोशी को नोटिस भी आ चुका है, इस वजह से भी विधायक इस्तीफा वापस लेने की बात कर रहे. बीते बुधवार को रंधावा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात की थी. इसके अलावा उन्होंने बीते शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी.

नए कांग्रेस प्रभारी ने क्या कहा?

पार्टी के नेताओं ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के सामने गहलोत और पायलट के बीच गुटबाजी का मुद्दा उठाया था. प्रदेश कांग्रेस में खींचतान पर रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैं किसी फाइव स्टार होटल में नहीं, लोगों के बीच बैठा हूं, हम सभी समस्याओं को खत्म करेंगे. उन्होंने कहा कि अभी उनकी प्राथमिकता संगठन की स्थापना और पार्टी के ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की इकाइयों में नियुक्तियों को पूरा करना है. अगले विधानसभा में टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि टिकट वितरण सर्वेक्षण के बाद तय किए जाएंगे.

Rajasthan: रंधावा के लिए आसान नहीं कांग्रेस की उलझी सियासी गुत्थी को सुलझाना, बार-बार क्यों दोहरा रहे एक ही बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget