एक्सप्लोरर

राजस्थान में हर 5 साल पर क्यों बदल जाती है सरकार? जयंत चौधरी ने खोल दिया राज

Rajasthan News: राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा पर जयंत चौधरी ने कहा, लोग बदलाव चाहते हैं. राष्ट्रीय लोकदल तीसरा विकल्प बनने के लिए रैली और काम करेगा.

राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदल देने का रिवाज है. इस रिवाज का राज आज केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खोला है. उन्होंने कहा है कि राजस्थान के लोग सुबह के समय लाल मिर्च की चटनी खाते हैं और इसी वजह से हर 5 साल में सरकारों को बदल देते हैं.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी जानकारी उन्होंने किसी को दी है, लेकिन इस पर रिसर्च होना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग अपनी रोटियों को दोनों तरफ से सेंकते हैं और हर 5 साल में रोटी को बदल देते हैं. हालांकि, दोनों ही तरफ की रोटियों में उन्हें घी लगा हुआ नहीं मिलता.

राजस्थान के लोगों में सच्चाई और ईमानदारी होती है 

राजधानी जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जयंत चौधरी ने कहा कि राजस्थान के लोगों में सच्चाई और ईमानदारी होती है. वे बहुत जल्दी किसी पर भरोसा कर लेते हैं, तो जल्द ही नाराज भी हो जाते हैं.

यहां के लोग दिल में कुछ नहीं रखते, मन में जो कुछ होता है, उसे बयां कर देते हैं. जिस सरकार को बदलते हैं, उसी को पांच साल बाद फिर वापस लाते हैं. उनके पास विकल्प नहीं होता, लेकिन अगर कोई विकल्प हो, तो वे उस पर भी विचार जरूर करेंगे.

हमारे कार्यकर्ता किसी का भी मन मोह लेने की क्षमता रखते हैं - जयंत चौधरी

जयंत चौधरी के मुताबिक, उनके दादा और पिताजी की वजह से राजस्थान के लोग राष्ट्रीय लोक दल पार्टी का बड़ा सम्मान करते हैं. हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को लगता है कि यह राजस्थान की राजनीति में विकल्प नहीं बन सकती, लेकिन ऐसा नहीं है. हमारे कार्यकर्ता किसी का भी मन मोह लेने की क्षमता रखते हैं.

ऐसे में अगर जनता के बीच काम किया जाए, तो वह हम पर भरोसा जरूर करेगी. इसी तरह, अगर नेताओं को यह एहसास हो जाए कि उन्हें किसी और मजबूत पार्टी से टिकट मिल सकता है, तो वे एक से दूसरी जगह आने-जाने के बजाय तीसरे विकल्प को भी जरूर चुनने की कोशिश करेंगे.

काम के आधार पर कार्यकर्ताओं को पद देने की भी नसीहत दी

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने जल्द ही राज्य के सातों संभाग में बड़ी रैली करने का ऐलान किया. इस पर जयंत चौधरी ने उनकी तारीफ की और उन्हें हर पदाधिकारी को लक्ष्य देने को कहा. काम के आधार पर ही कार्यकर्ताओं को पद देने की भी नसीहत दी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget