एक्सप्लोरर

Rajasthan: चुरू में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 32 लाख की अवैध शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

Crime News: राजस्थान के चुरू में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 32 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है. मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

Rajasthan Illegal Liquor Smuggling: राजस्थान (Rajasthan) की चुरू (Churu) जिला पुलिस ने 32 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब (Illegal Liquor) बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. ये शराब ट्रक में बने गुप्त केबिन में रखकर हरियाणा (Haryana) से बाड़मेर (Barmer) ले जाई जा रही थी. चुरू के पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद (Digant Anand) ने बताया कि पुलिस टीम ने ट्रक के चालक हेमराज जाट (33) और खलासी गंगाराम (22) को गिरफ्तार किया है. 

बनाया गया था खास केबिन 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ट्रक (Truck) की तलाशी में अवैध शराब की 294 पेटी जब्त की गईं. शराब को छिपाने के लिए ट्रक में एक विशेष केबिन बनाया गया था. इस केबिन में शराब रखी हुई थी और ऊपर कांच के टुकड़े भरे हुए थे. केबिन ट्रक के नीचे की ओर से खुलता है. उन्होंने बताया कि जब्त शराब विभिन्न ब्रांड की हैं जो हरियाणा के करनाल से राजस्थान के बाड़मेर ले जाई जा रही थी. दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

तस्कर अपना रहे हैं नए तरीके
बता दें कि, तस्कर पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. जोधपुर (Jodhpur) में भी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने चाखू थाना क्षेत्र में लग्जरी वाहन में शराब तस्करी करते हुए एक तस्कर को पकड़ा है. तस्कर के वाहन 88 पेटी शराब बरामद की गई है. मामले में पुलिस ने 34 वर्षीय गोरधनराम नायक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: हनीट्रैप मामले में महिला गिरफ्तार, गिरोह करता है ये काम...खबर पढ़कर आप भी हो जाएं सतर्क 

प्रियंका गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, कहा- आखिरी बार पिता को देखना चाहती है बेटी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget