एक्सप्लोरर

MBBS Paper Leak: एमबीबीएस का पेपर लीक करने का आरोपी गिरफ्तार, 20-20 हजार रूपए में बेचता था पेपर

Rajasthan News: राजस्थान में लगातार परीक्षाओं की गोपनीयता भंग होने के मामले सामने आते जा रहे हैं. इसी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले कई परीक्षाओं के दौरान पेपर लिक हुआ है.

MBBS Paper Leak Case: प्रदेश में लगातार परीक्षाओं की गोपनीयता भंग होने के मामले सामने आते जा रहे हैं. पहले रीट, पटवारी, बीडीओ और अब एमबीबीएस की परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला सामने आया है. इसमें उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने शहर के मां गायत्री कॉलेज के परीक्षा नोडल अधिकारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. 

किसको किया गिरफ्तार

आरोपी परीक्षा के 30 मिनट पहले पेपर को लीक करते थे. वे पेपर को 20-20 हजार रुपए में छात्रों को दे रहे थे. मामले को उजागर करने में सबसे बड़ी भूमिका कांस्टेबल मनमोहन की रही है. थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया कि मामले में उमरड़ा स्थित मां गायत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नोडल अधिकारी करण सिंह राठौड़ और उसके सहयोगी अजित सिंह को गिरफ्तार किया है.

कैसे मिलता था पेपर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान हैल्थ यूनिवर्सिटी (आरएचयू) ने मां गायत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग को परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया था. इसमें अमेरिकन और अनंता मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस परीक्षा को कराया गया. 10 जनवरी से परीक्षा शुरू हुई थी. परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होती थी तो आरएचयू की तरफ से परीक्षा पेपर मेल पर भेजते थे और ओटीपी भी. आरोपी करण सिंह पेपर को लेता था और अजित सिंह को व्हाट्सएप पर भेज देता था. जो भी छात्र आता था इसे फोटो कॉपी कराकर 20 हजार रुपए लेकर दे देता था. 

कैसे हुई गिरफ्तारी

बड़ी बात तो यह है कि परीक्षा के सभी पेपर हो चुके थे और अंतिम पेपर गुरुवार को यह खुलासा हुआ था. अब यूनिवर्सिटी के ऊपर है कि वह आगे क्या कार्रवाई करेगी क्योंकि सभी पेपर आउट हो चुके थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मां गायत्री कॉलेज के प्रिंसिपल गौरव पाठक ने इसकी शिकायत की थी. एसपी मनोज कुमार ने टीम का गठन किया. रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज से भी फ्लाइंग टीम एक्टिव हुई. ऐसे में कांस्टेबल मनमोहन सिंह कई दिनों से छात्रों के बीच रह रहा था. जैसे ही उसे आरोपी अजित सिंह तक पहुंच बनी तो पेपर देते हुए गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: राजस्थान में 3.14 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड ड्राइवर करेंगे अंगदान

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में अभी रहेगा शीत लहर का सितम, कोहरा का भी पड़ेगा जनजीवन पर प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget