एक्सप्लोरर

Rajasthan: पर्यटकों को परेशान करने वालों पर प्रशासन का चाबुक, आमेर क्षेत्र से एक ही दिन में 14 लपके गिरफ्तार

Amer News: प्रदेश में आने वाला पर्यटक लपकों के चक्कर में न फंसे और वो यहां की अच्छी यादें लेकर जाएं, इसे दृष्टिगत रखते हुए, लपकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. इस क्रम में 14 लोग गिरफ्तार किए गये.

Rajasthan News: राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपना विशिष्ट स्थान रखता है. यहां आने वाला हर पर्यटक मेहमान है और जो पर्यटक यहां आये, वो सुनहरी यादें लेकर यहां से लौटे और दोबारा यहां आएं, यही सरकार का लक्ष्य है. पर्यटकों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो, कोई उन्हें परेशान न करें, इसके लिए पर्यटन सहायता बल और पुलिस विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर सख्ती बरतते हुए लपकों (ठगी करने वाले) पर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही लपकों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है.

राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पर्यटकों से दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए विधेयक पारित किया गया. इसके साथ ही पुलिस द्वारा नए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाईयां करना शुरु कर दी गई हैं. साथ ही नियमों में संशोधन के बाद पर्यटकों से दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. अब यह अपराध संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आ गया है.

एक ही दिन में 14 लपके गिरफ्तार

प्रदेश में आने वाला पर्यटक इन लपकों के चक्कर में न फंसे और वो यहां की अच्छी यादे लेकर जाए, इसे दृष्टिगत रखते हुए, लपकों के विरुद्ध अभियान चला कर उन्हे संबंधित थानों में पाबंद करने के लिए जयपुर के आमेर इलाके में कार्रवाई शुरु की गई. जयपुर के आमेर इलाके में पर्यटन सहायता बल और आमेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुकदमें दर्ज कर एक ही दिन में 14 लपकों को गिरफ्तार किया है. इन 14 लपकों में से 5 लपकों को पर्यटन सहायता बल ने और अन्य 9 लपकों को आमेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. इसी प्रकार प्रदेश के अजमेर में 6 और माउंट आबू में 2 लपकों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया है.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में अचानक चली धूल भरी आंधी, लोगों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत

पर्यटकों को इस तरह से परेशान करते हैं लपके

पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि देश-विदेश से जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों ये लपके परेशान, खरीददारी के लिए भ्रमित और उनके साथ ठगी करते है. इससे प्रदेश और जयपुर की छवि देश-विदेश में खराब होती है. प्रदेश की छवि को नुकसान न हो और इन लपकों पर नियंत्रण के लिए पर्यटन सहायता बल और स्थानीय पुलिस के सहयोग से ऐसे लपकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, साथ ही ऐसी कार्रवाईयों से जल्द ही प्रदेश में लपकों पर लगाम लग सकेगा.

शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जनवरी माह से अब तक कुल 106 लपकों को गिरफ्तार कर पांबद किया गया है. उन्होंने बताया कि जनवरी माह में 26, फरवरी माह में 34, मार्च माह में 22 और अप्रैल माह में अब तक 24 लपकों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने करौली जिला कलेक्टर के साथ 69 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget