एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने करौली जिला कलेक्टर के साथ 69 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

Karauli News: राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करौली के जिला कलेक्टर सहित 69 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है.

Karauli Violence: राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करौली के जिला कलेक्टर सहित 69 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. जिले में हिंसा के दस दिन बाद करौली कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत का तबादला कर दिया गया था, जिसमें कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी गई थी. हिंसा दो अप्रैल को हुई थी जब कुछ लोगों ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर एक बाइक रैली पर कथित तौर पर पथराव किया था.

टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप के. गावंडे का तबादला
विभागीय जांच आयुक्त के पद पर शेखावत का तबादला जयपुर कर किया गया है. वहीं उनकी जगह अंकित कुमार सिंह को करौली का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है. इस बदलाव के अलावा आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप के. गावंडे का तबादला पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक से उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर किया गया है. टीना डाबी और प्रदीप के. गावंडे इसी महीने शादी कर रहे हैं. हाल ही में दोनों ने शादी करने की जानकारी सार्वजनिक की थी. टीना डाबी इस समय वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं.

यह भी पढ़ें: Jaipur Psycho Killer: 35 साल की उम्र में 50 से अधिक युवतियों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘साइको किलर’

अलवर, प्रतापगढ़, जालौर के कलेक्टरों का भी तबादला
करौली के अलावा बांसवाड़ा, अलवर, प्रतापगढ़ और जालौर के जिला कलेक्टरों को भी बदला गया है. जयपुर, जोधपुर और भरतपुर के संभागीय आयुक्तों का भी तबादला कर दिया गया है. नाबालिग मूक बधिर से सामूहिक दुष्कर्म के बाद विवादों में घिरे नन्नूमल पहाड़िया का तबादला कर निशांत जैन को अलवर का कलेक्टर बनाया गया है.

राजस्थान के करौली में राम नवमी के दिन हिंसा भड़क उठी थी, जिसके बाद से ही वहां पर कर्फ्यू लगा हुआ है. पूरा इलाका इस वक्त पुलिस छावनी में तब्दील है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें: Karauli News: करौली हिंसा के बाद बदले गए जिला कलेक्टर, अब अंकित कुमार को मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget