एक्सप्लोरर

Ajmer News: 12 अगस्त को अजमेर के सभी स्कूलों में गूंजेगे देशभक्ति के गीत, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

Ajmer News: आजादी के 75 साल पूरे होने पर राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा. जिसमें 12 अगस्त को सभी स्कूलों में देश भक्ति गीत गूंजेंगे.

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत की स्वतंत्रता को 75 साल पूरे होने की खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी के तहत आगामी 12 अगस्त को राजस्थान की सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक साथ देशभक्ति गीतों के तराने गूंजेंगे. सभी स्कूलों में शुक्रवार सुबह 10.15 बजे राष्ट्रीय गीत गाए जाएंगे. सरकार ने यह कार्यक्रम राज्य, जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर करने की योजना तय की है. इसको लेकर जिला कलेक्टर अंशदीप ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की है.

कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
देशभक्ति गीत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है. मंगलवार को अजमेर जिला कलेक्टर अंशदीप ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. हर घर तिरंगा अभियान की तरह ही नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति जागृत करने के लिए गीत गायन कार्यक्रम होगा. इसमें समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों में एक साथ एक ही समय पर देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया जाएगा.

Kota Corona Update: कोटा में कोरोना से एक की मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

इन छह गीतों का किया चयन
देशभक्ति गीत कार्यक्रम में एकरूपता रखने के लिए सरकार ने छह गीतों का चयन किया है. कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, झण्डा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब और राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा. सभी स्कूलों में कार्यक्रम के पांच दिन पहले से सामूहिक अभ्यास करवाया जाएगा. इसके लिए प्रतिदिन अंतिम कालांश का समय निर्धारित किया है.

जिला स्तरीय आयोजन के लिए सौंपी जिम्मेदारी
जिला स्तरीय आयोजन के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोडल होंगे. मुख्य जिला स्तरीय आयोजन का स्थान निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र जाटव को निर्देश दिए हैं. आयोजन से संबंधित समस्त विभागों को निर्देश दिए हैं कि सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें. कार्यक्रम में परिवहन विभाग, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण और अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे.

कार्यक्रम संचालन के लिए समिति का गठन
जिला कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि कार्यक्रम का सफल संचालन करने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला और ब्लॉक स्तर पर समिति का गठन किया है. जिला स्तर पर गठित समिति के लिए जिला कलेक्टर अध्यक्ष, जिला पुलिस अधीक्षक, कोषाधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक को सदस्य और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को सदस्य सचिव बनाया है. ब्लॉक स्तर पर संबंधित उपखंड के उपखंड अधिकारी को अध्यक्ष, पुलिस उप अधीक्षक, उप कोषाधिकारी और ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधान को सदस्य और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और परियोजना समन्वयक को सदस्य सचिव बनाया है.

Jodhpur News: 500 करोड़ में बदली जाएगी जोधपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा तैयार, क्या है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget