एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak: राजस्थान पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, DSP के बेटे समेत 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स गिरफ्तार

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान एसआई 2021पेपर लीक मामले को लेकर एडीजी वीके सिंह ने बताया कि 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स के अलावा 2 अन्य लोगों को एसओजी ने गिरफ्तार किया है.

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में डीएसपी के बेटे ट्रेनी सब इंस्पेक्टर करण पाल गोदारा को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों को SOG ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा हिरासत में मौजूद दो अन्य सब इंस्पेक्टर्स से पूछताछ जारी है. उनकी भूमिका साफ होने पर ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. 

इस मामले में दर्ज एफआईआर में एसओजी ने 40 लोगों को नामजद किया है. दरअसल सितंबर 2021 में 859 पदों के लिए आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर राजधानी जयपुर में एक परीक्षा केंद्र से चुराकर आउट किया गया था. नकल गैंग ने इस पेपर को हासिल कर अभ्यर्थियों से लाखों रुपए वसूले थे. 

निजी स्कूल से लीक हुआ था पेपर

एडीजी वीके सिंह के मुताबिक यह सभी जोधपुर, चूरू, जालौर, सांचौर, बाड़मेर जिले के रहने वाले है. उन्होंने आगे बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर जयपुर में हसनपुरा के पास एक निजी स्कूल से लीक हुआ था. इस मामले में 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स को एसओजी ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.

इनमें एक आरोपी राजेश खंडेलवाल है, जो कि हसनपुरा में शांति नगर स्थित रवींद्र बाल भारती सीनियर सैकंडरी स्कूल में एसआई भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र का अधीक्षक था. राजेश ने ही सेंटर से पेपर लीक करके पेपर लीक गिरोह के एक सदस्य को दिया और फिर वहां से पेपर गिरोह के अन्य सदस्यों और अभ्यर्थियों तक पहुंचाया था.

इनकी हुई गिरफ्तारी

बता दें SOG ने कार्रवाई करते हुए एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के टॉपर नरेश कुमार निवासी सांचौर, सुरेंद्र कुमार निवासी सांचौर, विवेक भांबू निवासी चुरु, मनोहर लाल निवासी बाड़मेर, प्रेम सुखी निवासी बीकानेर, एकता निवासी चुरु, गोपीराम जांगू निवासी बाड़मेर, श्रवण कुमार विश्नोई निवासी बाड़मेर, भगवती विश्नोई निवासी जालौर, रोहिताश्व कुमार निवासी झुंझुनू, राजेश्वरी निवासी जालौर, नारंगी कुमार निवासी जालौर, चंचल कुमारी निवासी जोधपुर और करणपाल गोदारा निवासी बीकानेर को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: Watch: देर रात छोटे से सैलून पहुंच कर CM भजनलाल ने कटवाए बाल, इस साधारण अंदाज की हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget