एक्सप्लोरर

जोधपुर में NIA की टीम ने 5 घंटे तक बरकत खान से की पूछताछ, सामने आई ये बात 

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में एनआईए (NIA) की टीम भारी पुलिस बले साथ एक घर में पहुंची. इस बीच लोग कई तरह के कयास लगाते हुए नजर आए. आप भी जानें पूरा मामला क्या है. 

Rajasthan NIA Raid in Jodhpur: जोधपुर (Jodhpur) के राधा वाला पुलिस थाना क्षेत्र में शनवार सुबह 5:00 बजे एनआईए (NIA) की टीम भारी पुलिस बले साथ एक घर में पहुंची. 5 घंटे तक पूछताछ चली, इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि कोई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल तो नहीं है. पूछताछ करने के बाद एनआईए की टीम लौट गई तो पता चला कि, रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले बरकत खान मेहर (Barkat Khan Meher) पत्रकारों और सुरक्षा एजेंसियों के लिए मुखबिर का काम करते हैं. इस बीच बरकत खान मेहर ने बताया कि आतंकवादी संगठन (Terrorist Organization) की तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी साथ ही आतंकी लोकेशन की भी तलाश में हैं, इसी को लेकर पूछताछ की गई. 

सक्रिय है पीएफआई का संगठन
बरकत ने बताया कि राजस्थान में पीएफआई का संगठन सक्रिय है जो कि अंडरग्राउंड रहकर काम कर रहा है. इसकी सूचना उन्होंने अधिकारियों को दी थी लेकिन सुरक्षा एजेंसियों में किसी भी तरह का कोऑर्डिनेशन नहीं है. एनआईए के अधिकारी ने मीडिया से कुछ भी बोलने से इनकार किया वहीं जाते समय बरकत खान मेहर को ऑफिस बुलाया गया है.


जोधपुर में NIA की टीम ने 5 घंटे तक बरकत खान से की पूछताछ, सामने आई ये बात 

खोले हैं कई मामले 
पत्रकारों और सुरक्षा एजेंसियों के लिए काम करने वाले बरकत मेहर मुखबरी का काम लंबे समय से करते आ रहे हैं और उनका दावा है कि उन्होंने कई ऐसे मामले खोले हैं. अभी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 250 भारतीय नागरिकों को जोड़कर उनको बरगलाया जा रहा था, इसकी भी सूचनादी गई थी कि राजस्थान में पीएफआई संगठन काफी सक्रिय है अभी कोटा में उनकी मीटिंग हुई थी और जोधपुर में भी इससे जुड़े लोग मौजूद हैं.

अनसुलझे रह गए कई सवाल
बरकत से एनआईए की पूछताछ के बाद कई सवाल अनसुलझे ही रह गए. एनआईए की कार्यप्रणाली बेहद मजबूत मानी जाती है. बगैर ठोस आधार के एनआईए किसी के यहां दबिश नहीं देती. एनआईए अमूमन देश विरोधी आतंकी गतिविधियों और जासूसी से जुड़े मामलों की ही जांच करती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि एनआईए को जोधपुर में कुछ हाथ नहीं लगा या फिर उसने फिलहाल कुछ जानकारी एकत्र की. हालांकि, जिससे पूछताछ की गई वो स्वयं को बेदाग बता रहा है. लेकिन सवाल उठ रहे है कि आखिरकार दिल्ली से जोधपुर आकर पूरी टीम को भारी पुलिस बल के साथ एक मकान में दबिश देने की नौबत क्यों आई, इसका जवाब देने के बजाय एनआईए ने मामले पर चुपी साध रखी है. 


जोधपुर में NIA की टीम ने 5 घंटे तक बरकत खान से की पूछताछ, सामने आई ये बात 

कुछ भी साफ नहीं 
माना जा रहा है कि एनआईए की टीम जिस उद्देश्य से यहां आई थी वो पूरा नहीं हो पाया. ये भी बताया जा रहा है कि जानकारी एकत्र करनेके बाद टीम निकल गई. एनआईए की सफलता की दर 95 फीसदी है, अभी तक एंजेसी के द्वारा पकड़े गए 95 फीसदी आरोपियों को दोषी साबित किया जा चुका है. ऐसे में एनआईए की जोधपुर में दबिश गलत साबित हुई या फिर टीम एक बार फिर लौटेगी. अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें:

16 राज्यों के 30 अधिकारियों ने देखा मेवाड़ का 'काला सोना', जानकारी ली और...

सीएम अशोक गहलोत ने लिया बड़ा फैसला, इस पूर्व तीरंदाज की मदद के लिए आगे आई राजस्थान सरकार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget