एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर में दिखी दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली, वन्यजीव गणना के दौरान कैमरे में हुई कैद

उदयपुर में वन्यजीव गणना के दौरान अधिकारी ने दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली को कैमरे में कैद किया है. फिलहाल ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और इस बिल्ली के मूवमेंट का पता लगाने की कोशिश की जा ररही है.

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में 16 मई सुबह 8 बजे से लेकर 17 मई की सुबह 8 बजे तक वन्यजीव गणना हुई. गणना के दौरान कई जगह भालू, तेंदुआ, जंगली सूअर, नीलगाय, सांभर सहित अन्य वन्यजीव दिखे. इस गणना में उदयपुर सहित प्रदेश की सभी सेंचुरी में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जंगलों में मचान लगा कर बैठे और ट्रैप कैमरा लगाकर वन्यजीव गणना की. पूरे राजस्थान में वन्यजीव गणना के दौरान उदयपुर में चौंकाने वाली बात सामने आई. यहां पर मचान पर बैठे अधिकारी जब कैमरे से फोटो ले रहे थे उसी समय एक ऐसी बिल्ली को कैप्चर किया गया जो दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली की प्रजाति में आती है. यह रहती तो है लेकिन दिखाई नहीं देती है. 
 
3 दिन और निगरानी रखेंगे
वन्यजीव गणना वैसे तो 17 मई को ही समाप्त हो गई लेकिन इस बिल्ली के कुनबे और मूवमेंट का पता लगाने के लिए विभाग 20 मई की रात तक निगरानी रखे हुए हैं. यह बिल्ली उदयपुर शहर के पास सज्जनगढ़ सैंचुरी में दिखाई दी है. इसलिए विभाग ने अब इसी एरिया में 5 कैमरा ट्रेप लगाए हैं और निगरानी रखे हुए हैं. बता दे कि वन्यजीव गणना पिछले दो साल से अटकी हुई थी जो इस साल हुई है. 
 
क्या है इस बिल्ली की खासियत
इस बिल्ली का नाम है रस्टी स्पॉटेड कैट. दरअसल, यह बिल्ली दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली की प्रजाति है. अधिकारी बता रहे हैं कि 25 साल पहले इस प्रजाति की बिल्ली उदयपुर में रानी रोड के पास मृत अवस्था में मिली थी. इस बिल्ली का वजन 1.600 किलो होता है. लाल-कत्थई धब्बे होते हैं. यह 1 या 2 बच्चे ही देती है और यह बिल्ली पक्षियों के घोंसले से अंडे खाती है. ये इंसानी बस्ती के साथ-साथ वन्यजीवों से भी दूर रहती है. 
वहीं सीसीएफ रामकरण खेरवा ने बताया कि रस्टी स्पॉटेड दिखी है जो कि सबसे छोटी प्रजाति में से एक हैं. उसकी निगरानी रखने के लिए ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं और इसके मूवमेंट का पता लगा रहे हैं.
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget