एक्सप्लोरर

Bundi News: रामगढ़ अभयारण्य में जल्द छोड़ी जाएंगी दो बाघिन, वन अधिकारियों ने व्यवस्था का लिया जायजा

Bundi News: राजस्थान के बूंदी स्थित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में जल्द ही दो बाघिनों को छोड़ा जाएगा. वन अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर जायजा लिया और मीडिया के साथ जानकारियां साझा कीं.

Ramgarh Tiger Reserve News: राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी (Bundi) में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (Ramgarh Tiger Reserve) को जल्द ही दो बाघिन (Tigresses) मिलने वाली हैं. इसी महीने बाघिनों की शिफ्टिंग रणथंभौर (Ranthambore) से की जाएगी. जुलाई में एक बाघिन छोड़ी जाएगी जबकि कुछ महीने बाद दूसरी बाघिन छोड़ने का कार्य होगा. राजस्थान के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन (Chief Wildlife Warden) अरिंदम तोमर (Arindam Tomar) ने भी रामगढ़ अभयारण्य में दौरा कर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

अरिंदम तोमर ने यहां टाइगर के लिए बनाए गए एंक्लोजर को देखा. बूंदी रामगढ़ अभयारण्य में चार एकड़ में टाइगर के लिए एंक्लोजर बनाया गया है, जिसे चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन अरिंदम तोमर ने उपयुक्त बताया. उन्होंने ने कहा की मूल रूप से सभी तैयारियां कर ली गई हैं. जल्द ही इसी महीने एक बाघिन छोड़ देंगे. 

अभयारण्य के डीसीएफ संजीव शर्मा ने यह कहा

अभयारण्य के डीसीएफ संजीव शर्मा ने बताया की रणथंभौर में चार-पांच बाघिन ऐसी हैं जिनका मूवमेंट कभी अंदर तो कभी बाहर होता रहता है. उन्हें ही बूंदी लाया जाएगा. उन्होंने कहा, ''हमारा प्रयास है की टाइग्रेस की तीन वर्ष से ऊपर उम्र हो, उसी को यहां छोड़ने का प्रयास है. हालांकि, रामगढ़ में टाइगर टी-115 करीब दो साल से पहले से मौजूद है. टाइग्रेस रिलीज करने के लिए मौसम अभी अनुकूल है. वर्षा शुरू होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट आ गई है. टाइग्रेस को ट्रेंक्यूलाइज कर यहां लाने में किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी.''

डीसीएफ संजीव शर्मा ने बताया की रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में प्री-बेस पर्याप्त रूप में है. पहले यहां सांभर और चीतल छोड़े जा चुके हैं. इसके अलावा नीलगाय, जंगली सुअर भी अच्छी खासी तादाद में हैं, जो दो टाइगर के लिए अनुकूल है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ऐसा बांध जो मानसून के आते ही होता है लबालब, फिर भी किसानों को नहीं मिलता इसका लाभ, ये है वजह

डीसीएफ शर्मा ने आगे यह कहा

डीसीएफ संजीव शर्मा ने बताया की चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन अरिंदम तोमर ने दौरे के दौरान रामगढ़ अभयारण्य की हरियाली की तारीफ की. साथ ही उन्होंने पिछले दो वर्षों से घूम रहे टी 115 की जानकारी ली. उन्होंने ने एनक्लोजर के पास बड़ी मात्रा में फ़ैल रहे बबूल के पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए ताकि बाघिन के पैरों में कांटे न चुभें. उन्होंने पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग मजबूती से करने के निर्देश दिए हैं. 

चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन अरिंदम तोमर ने बूंदी रामगढ़ अभयारण्य में नैनवा, जैतपुर, तलवास, तलवास झील, बांद्रा पोल, बांसखोल जंगल, भीमलत जंगल सहित कई जगहों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 

टाइगर रिजर्व के लिए सृजित इतने पद

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 125 पद सृजित किए गए हैं. आदेश के अनुसार डीसीएफ संजीव शर्मा को बूंदी के रामगढ़ टाइगर रिजर्व का कार्यभार दिया गया है. बफर एरिया का चार्ज बूंदी डीसीएफ को दिया गया है.

रामगढ़ अभयारण्य में डीसीएफ के पास छह रेंज रहेंगी, इनमें रामगढ़, जैतपुर, केशवरायपाटन, इंद्रगढ़, भोपतपुरा और इटावा रेंज शामिल हैं. इसी तरह रामगढ़ अभयारण्य रिजर्व का बफर एरिया बूंदी डीसीएफ के अधीन 63490.98 हेक्टेयर रहेगा. इसमें बूंदी रेंज का 8978.12 हेक्टेयर, बसोली रेंज का 16256.54 हेक्टेयर और डाबी रेंज का 38256.32 हेक्टेयर शामिल है.

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: सलमान खान के वकील को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget