एक्सप्लोरर

Kota News: शिक्षानगरी में तेजी से बढ़ रहे सुसाइड के मामले, एक ही दिन में NEET के दो अभ्यर्थियों ने की आत्महत्या

Kota Suicide News: प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा में कोचिंग लेने वाले छात्रों के आत्महत्या करने के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. इस साल का यह 22वां सुसाइड केस है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में दो अलग-अलग घटनाओं में नीट की तैयारी कर रहे दो अभ्यर्थियों ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, अविष्कार संभाजी कासले (17) ने दोपहर करीब 3.15 बजे जवाहर नगर में अपने कोचिंग संस्थान की इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी. कासले ने कुछ मिनट पहले ही कोचिंग संस्थान की तीसरी मंजिल पर एक परीक्षा दी थी.

विज्ञान नगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोचिंग संस्थान के कर्मचारी कासले को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस के मुताबिक, कासले की मौत के चार घंटे के बाद नीट की ही तैयारी कर रहे आदर्श राज (18) ने शाम करीब सात बजे कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
कुन्हाड़ी के क्षेत्राधिकारी के. एस. राठौड़ ने बताया कि जब आदर्श की बहन और चचेरा भाई लगभग 7.30 बजे फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने उसके कमरे को अंदर से बंद पाया. उन्होंने जब कमरा खोला तो आदर्श को छत से फंदे से लटका हुआ पाया. पुलिस अधिकारी के.एस. राठौड़ ने बताया कि जब आदर्श को नीचे लाया गया तो वह कथित तौर पर सांस ले रहा था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया.

महाराष्ट्र के छात्र ने भी लगाया मौत को गले
सीओ धर्मवीर सिंह के मुताबिक, महाराष्ट्र के लातूर जिले का रहने वाला और 12वीं कक्षा का छात्र कासले तीन साल से शहर में नीट की तैयारी कर रहा था और अपने नाना-नानी के साथ तलवंडी इलाके में एक किराये के कमरे में रह रहा था. कासले के माता-पिता महाराष्ट्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं.

इस साल 22 स्टूडेंट्स ने की सुसाइडKota News: कोटा में स्टूडेंट सुसाइड रोकने के लिए प्रशासन का एक और बड़ा कदम, हॉस्टल की बालकनी में लगाए गए जाल
पुलिस के मुताबिक, बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला आदर्श पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और वह एक किराये के फ्लैट में अपनी बहन और चचेरे भाई के साथ रहता था. प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां कोचिंग लेने वाले किसी छात्र के आत्महत्या करने का इस साल यह 22वां मामला है.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget