एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी

Kota Suicide News: नीट की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्र-छात्रा जहां 10वीं-12वीं पास करने के बाद कोटा में जाकर तैयारी करना पसंद करते हैं, उसी कोटा से लगातार छात्रों की खुदकुशी का मामले आ रहे हैं.

Rajasthan Suicide News: शिक्षा नगरी में कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत से सभी आहत हैं, ऐसे में इस माह ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और मई माह में ही पांच कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत होना बेहद चिंताजनक है. जबकि इस वर्ष इन पांच माह में 9 स्टूडेंट्स की मौत हो गई. इस बार भी कुन्हाडी थाना क्षेत्र में एक नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया.

कुन्हाडी थाना क्षेत्र स्थिति अपने अंकल सुरेन्द्र जाट के यहां टौंक निवासी साक्षी (17) नीट की तैयारी कर रही थी. वह काफी लम्बे समय से अपने अंकल के यहां ही रहती थी, 10वीं का परिणाम आने के बाद व नीट की तैयारी करने लगी थी. वह जिस कमरे में पढ़ाई करती थी वहीं उसने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को पता चला तो वह उसे लेकर एमबीएस पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.

नो वन रिस्पांसिबल फॉर माय डेथ 
साक्षी ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया. उसने कहा नो वन रिस्पांसिबल फॉर माय डेथ. मई माह में अब तक पांच कोचिंग स्टूडेंट मौत को गले लगा दिया. इन पांच सुसाइड में चार केवल कुन्हाडी थाना क्षेत्र में हुए हैं. साक्षी के अंकल सुरेंद्र जाट थर्मल में सहायक अभियंता है और उन्होंने बताया कि साक्षी की मां व दो बहन भी कोटा आई हुई थी, सुबह रिश्तेदार के यहां गए थे तो घर पर दो बहने अकली थी, उन्हें पता चला तो उन्होंने साक्षी को उतारा और सभी को बताया, उसके बाद चिकित्सालय पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया. साक्षी के अंकल का कहना है कि साक्षी ने सुसाइड तनाव में आकर किया है, ऐसी संभावना है. 

5 महीने में 9 सुसाइड की घटनाएं
कोटा में पिछले कुछ महीनों में सुसाइड की घटनाएं बढ़ती जा रही है. यहां नीट और दूसरे कॉम्पिटिशन की तैयारी करने आने वाले स्टूडेंट लगातार अपनी जान दे रहे हैं. पिछले 5 महीने के आंकड़ों को देखे तो 8 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं.

14 जनवरी: यूपी निवासी अली राजा ने सुसाइड किया. कोटा में कोचिंग कर रहा था. जो पिछले 1 महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था.
15 जनवरी: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले रणजीत (22) फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था. स्टूडेंट के पास सुसाइड नोट मिला. लिखा- मैं विष्णु का अंश हूं, मैं भगवान से मिलने जा रहा हूं. मामला कुन्हाड़ी इलाके का था.

19 जनवरी:जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की है. स्टूडेंट ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया. स्टूडेंट बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है.

29 जनवरी: विज्ञान नगर इलाके में कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की. स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गया था. गंभीर हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. स्टूडेंट के बालकनी से गिरते हुए का उउळश् फुटेज भी सामने आया था.

8 फरवरी: कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लेडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 10वें माले से कूदकर सुसाइड कर लिया. छात्रा कृष्णा (17) बाड़मेर की रहने वाली थी.

24 फरवरी: यूपी के बदायूं का रहने वाले 17 साल के अभिषेक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी. वह दो साल से कोटा में रह रहा था. अभिषेक एक कोचिंग संस्थान से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहा था. वह पिछले कुछ समय से कोचिंग नहीं जा रहा था और हॉस्टल से ही ऑनलाइन क्लास ले रहा था.

26 अप्रैल: जवाहर नगर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया था. उसने हॉस्टल के रूम में फांसी लगाई. मृतका राशि जैन (19) एमपी के सागर की रहने वाली थी. जो एक साल से कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रही थी. कोचिंग स्टूडेंट बीमार रहती थी. और मानसिक तनाव में थी.

9 मई: विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से 10 से माले से कूदकर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. स्टूडेंट नासिर (22) बेंगलुरु का निवासी था. जो कुछ समय पहले ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने आया था. सुसाइड के एक दिन पहले जयपुर में नीट का एग्जाम देकर आया था.

27 मई : कुन्हाडी थाना क्षेत्र में अपने अंकल के यहां रह रही टौंक निवासी 17 वर्षीय साक्षी ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 

ये भी पढ़ें: Harihar Arya Story: 3 फीट के हरिहर आर्य ने अब तक पांच हजार गायों को बचाया, 40 परिवारों की कराई हिंदू धर्म में वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget