एक्सप्लोरर

Kota News: विकास कार्य के एवज में सरपंच ने मांगी 3 लाख की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

कोटा के झालावाड़ में एक गांव के सरपंच को एसीबी ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक सरपंच विकास कार्यों के कमीशन के रूप में ग्राम विकास अधिकारी से 3 लाख की रिश्वत मांग रहा था.

Rajasthan News: कोटा संभाग के झालावाड़ जिले (Jhalawad) के एक सरपंच को रिश्वत लेना भारी पड़ गया, जो कि अब जेल की सलाखों के पीछे जाएगा. एसीबी (ACB) की टीम ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है. एएसपी भवानी शंकर मीणा ने बताया आरोपी के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई का आयोजन किया जिसके बाद उसे धर दबोचा.

एसीबी ने मंगलवार को बकानी पंचायत समिति क्षेत्र की देव नगर (Dev Nagar) पंचायत सरपंच को विकास कार्यों के कमीशन के रूप में 3 लाख की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों धर दबोचा.

रिश्वत लेने परिवादी के घर पहुंच गया सरपंच 
जानकारी के मुताबिक आरोपी सरपंच रामबाबू मेघवाल रिश्वत लेने परिवादी के घर पहुंच गया, तभी वहां एसीबी की टीम पहुंच गई और सरपंच को पकड़ लिया. झालावाड़ एसीबी ने बताया कि मामले के परिवादी और पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी बालमुकुंद गुर्जर ने झालावाड़ एसीबी को शिकायत दी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले सप्ताह पंचायत में मनरेगा के तहत कई विकास कार्य करवाए गए थे. इन विकास कार्यो में 46 लाख रुपए की राशी खर्च की गई थी. जिसके बिल पास करने की एवज में सरपंच राम बाबू 7 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था.

ग्राम विकास अधिकारी का ट्रांसफर करवाना चाहता था सरपंच
रिश्वत राशि मांगने पर परिवादी ने शिकायत झालावाड़ एससीबी को दी. उसके बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया और आरोपी को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई. आरोपी जैसे ही परिवादी के घर आया और रिश्वत के तीन लाख लिए उसे एसीबी की टीम ने धर दबोचा. एएसपी भवानी शंकर मीणा ने बताया कि परिवादी बालमुकंद गुर्जर बकानी रहता है. वो बकानी के रिछवा कस्बे में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है.

7 प्रतिशत के हिसाब से 3 लाख की रिश्वत!
उन्होंने जानकारी दी कि परिवादी के पास वर्तमान समय में देवनगर पंचायत का भी चार्ज है. ऐसे में पंचायत में पिछले दिनों रामेश्वर ट्रेडर फर्म ने पंचायत में 46 लाख के काम किए थे. इन कामों में कमीशन की एवज में सरपंच ने 7 प्रतिशत के हिसाब से 3 लाख की रिश्वत मांगी थी. रिश्वत की राशि न देने पर सरपंच ने पूर्व में ग्राम विकास अधिकारी का ट्रांसफर करवाने के प्रयास किए. एसीबी की टीम मामले में जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: MSP in Rajasthan: समर्थन मूल्य पर होगी सरसों व चने की खरीद, केंद्र सरकार ने दिया इस रेट पर खरीदी का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget