एक्सप्लोरर

MSP in Rajasthan: समर्थन मूल्य पर होगी सरसों व चने की खरीद, केंद्र सरकार ने दिया इस रेट पर खरीदी का आदेश

Rajasthan News: राजस्थान पर समर्थन मूल्य पर 15 लाख 19 हजार 318 मीट्रिक टन सरसों और 6 लाख 65 हजार 28 मीट्रिक टन चने की खरीद की जाएगी. खरीद प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि से 90 दिनों तक जारी रहेगी.

Kota News: राजस्थान में समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद होगी.इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Loksabha Speaker Om Birla)और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) के बीच हुई चर्चा के बाद केंद्र सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं.अब राज्य सरकार जल्द कांटे स्थापित कर चने और सरसों की खरीद करेगी. यह सरकारी खरीद तीन महीने तक चलेगी.इस दौरान 15 लाख 19 हजार 318 मीट्रिक टन सरसों और छह लाख 65 हजार 28 मीट्रिक टन चने की खरीद की जाएगी. 

कितनी सरसों और कितने चने की खरीद होगी
राजस्थान विशेष तौर पर हाड़ौती में बड़ी मात्रा में चने और सरसों का खेती होती है.फिलहाल दोनों के ही बाजार भाव समर्थन मूल्य से कम चल रहे हैं.इस संबंध में मंगलवार को बिरला और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की चर्चा भी हुई है.केंद्र सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर 15 लाख 19 हजार 318 मीट्रिक टन सरसों और 6 लाख 65 हजार 28 मीट्रिक टन चने की खरीद होगी.खरीद प्रारंभ की तिथि राज्य सरकार की ओर से तय की जाएगी.खरीद प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि से 90 दिनों तक जारी रहेगी.
 
किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
समर्थन मूल्य पर चने-सरसों की खरीद के आदेश जारी होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.वर्तमान में बाजार में चने का खरीद मूल्य 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल जबकि सरसों का खरीद मूल्यू 4800 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है.वहीं समर्थन मूल्य पर चने का खरीद भाव 5335 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का खरीद भाव 5450 रुपये प्रति क्विंटल है.इस तरह चने पर किसानों को करीब 735 से 1135 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों पर 350 से 650 रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिल सकेंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: हाई कोर्ट ने कोटा यूआईटी को लगाई फटकार, पूर्व विधायक का मकान बचाने के फैसले को रद्द किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget