एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बीजेपी ने गहलोत सरकार को घेरा, कहा- सवालों से बचने के लिए राज्यपाल के अधिकारों को अपने पास रखा

Rajasthan news: ERCP पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास करने की तैयारी प्रदेश सरकार ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) पर सदन में चर्चा कर सर्व सम्मति से संकल्प पारित कर केन्द्र सरकार को भेज सकती है.

Rajasthan News: राजस्थान में 15वीं विधानसभा के सातवें सत्र की बैठक एक बार फिर 19 सितंबर से शुरू हो रही है. संसदीय कार्य विभाग के अनुरोध पर विधानसभा सचिवालय ने सत्र की बैठक बुलाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है. इससे पहले बजट सत्र की बैठक 28 मार्च की शाम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी. इधर, बीजेपी ने राज्यपाल के सत्र बुलाने के अधिकार को सरकार ने अपने पास रख हुए है ऐसे आरोप लगाए जा रहे है

सत्र बुलाने का पावर रखना चाहती है सरकार

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि राज्य सरकार ने राज्यपाल के अधिकार को अपने पास रखने का ट्रेंड बनाया है. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन है, जब से राज्य सरकार पर राजनीतिक संकट आया है, वह डरी हुई है.राज्यपाल के सत्र बुलाने के अधिकार को सरकार ने अपने पास रखा है, वह जब चाहे तब खुद सत्र बुलाने का पावर रखना चाहते हैं, हम ऐसी व्यवस्था का विरोध करते हैं और राज्यपाल को पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे.

पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सत्र समाप्ति (सत्रावसान)  ही नही विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकार से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं उनको रोकने के लिए गहलोत सरकार के कई मंत्रियों पर आरोप लगे हैं. ऐसे में सरकार सिर्फ आरोपों से बचने के लिए यह तरकीब आजमा रही है, ऐसा करने से राज्यपाल के सत्र बुलाने के अधिकार का भी हनन हो रहा है.विधानसभा में इसका मुद्दा उठाएंगें, साथी विधायकों की बैठक में तय करेंगे आगे की क्या रणनीति बनानी है.

स्पीकर को विधानसभा का सत्र बुलाने का अधिकार

गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि सरकार ने बिना सत्र समाप्त हुए उसी सत्र को फिर से बुलाने का ट्रेंड बनाया है, जो गलत है पहले सत्र समाप्ति के बाद और नया सत्र बुलाने के बीच हर सप्ताह हर विधायक को एक अतारांकित प्रश्न विधानसभा में देने का अधिकार था तुरंत आने वाले विषयों को हम पब्लिक के लिहाज से भेज देते थे. उसका जवाब विभाग की ओर से आता था. जिसका सबसे बड़ा नुकसान तो विधायको को होना था जो हो गया हैं.  सत्रावसान नहीं होने पर विधायकों का अधिकार अब खत्म हो गया है. एक तरह से राज्यपाल के अधिकार को कम करने के लिए सरकार ने इसे अपने हाथ में ले लिया है. सत्र समाप्त नहीं हुआ था, तो स्पीकर को विधानसभा का सत्र बुलाने का अधिकार है, वह इसे कभी भी बुला सकता है.

विधानसभा में साल का पहला सत्र बजट सत्र होता है, जिसमें एक विधायक 100 प्रश्न रख सकता है. नियम के अनुसार एक सदस्य सदन के एक सत्र में 40 तारांकित और 60 अतारांकित प्रश्न उठा सकता है. ऐसे एक्टिव सदस्य जिन्होंने अपने सवालों का कोटा पूरा कर लिया है, उन्हें सत्र की आगामी बैठकों में प्रश्न पूछने का अवसर नहीं मिलेगा. उनके सवाल विधानसभा सचिवालय स्वीकार नहीं करेगा. सत्र समाप्त होने के बाद नया सत्र शुरू होने के बीच हर सप्ताह 1 सवाल पूछने का अधिकार भी नहीं मिल पाएगा.

विधानसभा सचिवालय ने 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से सदन की बैठक बुलाई है. राज्य सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने सत्र बुलाने के संबंध में विधानसभा को पत्र लिखा था. विधानसभा सत्र की बैठकें 19 से 24 सितंबर तक आयोजित हो सकती हैं. राजस्थान विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा की ओर से राजस्थान राजपत्र में 21 अगस्त को सत्र की बैठक बुलाने की अधिसूचना प्रकाशित की गई है. इससे पहले 28 मार्च को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. पिछले साल बजट सत्र 10 फरवरी 2021 को शुरू हुआ था. बजट 19 मार्च 2021 को पास हुआ था, लेकिन तब भी बजट सत्र समाप्त नहीं हुआ था. 9 सितंबर 2021 को फिर से सदन की बैठक बुलाई गई और 18 सितंबर तक बैठकें करवाई गई थी.

सख्त कानून बनाने के लिए बिल

राज्य में सामाजिक समरसता, आपसी वैमनस्य और कटुता को मिटाने के लिए चर्चा की जा सकती है। एससी-एसटी के खिलाफ होने वाले अपराधों और भेदभाव को मिटाने के लिए सख्त कानून बनाने के लिए विधेयक लाया जा सकता है. ERCP पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास करने की तैयारी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) पर सदन में चर्चा कर सर्व सम्मति से संकल्प पारित कर केन्द्र सरकार को भेज सकती है. प्रदेश में सामाजिक सद्भाव, आपसी वैमनस्य और कटुता को मिटाने के लिए चर्चा की जा सकती है. एससी-एसटी के खिलाफ होने वाले अपराधों और भेदभाव को मिटाने को लेकर सख्त कानून बनाने के लिए बिल लाया जा सकता है.

यह भी पढेंः

Rajasthan Weekly Weather Forecast: राजस्थान में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, जानें- इस हफ्ते के एक-एक दिन के मौसम का हाल

Udaipur News: ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए मैदान में उतरे खिलाड़ी, रिकॉर्ड संख्या में हुआ रजिस्ट्रेशन, इस खेल का बढ़ा क्रेज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget