एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बीजेपी आलाकमान ने सतीश पूनियां पर एक बार फिर जताया भरोसा, अब दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Rajasthan News: इस बार भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष के नेतृत्व में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Rajasthan Politics: बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर राजस्थान में विपक्ष के उप नेता सतीश पूनियां पर भरोसा जताया है. पार्टी ने उन्हें आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार करने की बड़ी जिम्मेदारी दी है. राज्य पार्टी संगठन में अंदरूनी कलह की खबरों के बीच पूनियां की जगह हाल ही में सीपी जोशी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद से ही पार्टी में उनकी अगली भूमिका को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे.

20 दिन कर्नाटक में ही रहेंगे पूनियां
पूनियां को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कुछ दिनों के भीतर ही केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में विपक्ष का उपनेता बना दिया गया. सतीश पूनियां ने कई बार कहा, मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं, मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरा करने के लिए तैयार हूं. इस बीच, विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए पूनियां को कर्नाटक बुलाए जाने से पार्टी कार्यकर्ता हैरान हैं, क्योंकि वह इस कार्य के लिए नियुक्त किए जाने वाले राज्य के एकमात्र नेता हैं. पार्टी सूत्रों ने कहा, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान पूनियां वहां 20-21 दिन रहेंगे. वह बेंगलुरु की ग्रामीण विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

राजस्थानी बहुल सीटों की जिम्मेदारी 
दरअसल, जब राजस्थान में बीजेपी अध्यक्ष बदला गया तो कांग्रेस विधायक और मुख्य उप सचेतक महेंद्र चौधरी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूनियां को बदले जाने से राजस्थान के 70 फीसदी किसान नाराज हैं. इसलिए बीजेपी ने पूनियां को विपक्ष का उपनेता बनाया है. अब एक बार फिर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश पूनियां को कर्नाटक की किसान-ओबीसी बहुल सीटों और प्रवासी राजस्थानी बहुल सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए चुनकर उन पर भरोसा जताया है.

कई राज्यों में कर चुके हैं प्रचार
इससे पहले पूनियां गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों में भी प्रचार कर चुके हैं. इस बार भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष के नेतृत्व में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस बीच अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कर्नाटक चुनाव के बाद उन्हें राज्य में अगली भूमिका क्या दी जाएगी. राजस्थान में दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections: बीजेपी विधायक का अशोक गहलोत पर बड़ा वार, बोले- 'आप जैसा झूठ बोलने वाला CM...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget