एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: बीजेपी विधायक का अशोक गहलोत पर बड़ा वार, बोले- 'आप जैसा झूठ बोलने वाला CM...'

Rajasthan Assembly Elections 2023: मदन दिलावर ने कहा, 'मैंने तो भारतीय राजनीति और राजस्थान के इतिहास में आप जैसा झूठे वादे करने वाला, रोज झूठ बोलने वाला, चुनावी लाभ के लिए जनता को ठगने वाला सीएम आज तक नही देखा और ना पढ़ा.''

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है. अशोक गहलोत ने हाल ही में बीजेपी के खिलाफ एक ट्वीट किया था. अब बीजेपी प्रदेश महामंत्री और रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री गहलोत के ट्वीट पर हमला बोला है. दिलावर ने कहा, 'माननीय मुख्यमंत्री जी आप 50 साल के राजनीति के अनुभव की बात कर रहे हैं, मैंने तो भारतीय राजनीति और राजस्थान प्रदेश के इतिहास में आप जैसा झूठे वादे करने वाला, रोज झूठ बोलने वाला, चुनावी लाभ के लिए जनता को ठगने वाला मुख्यमंत्री आज तक नही देखा और ना पढ़ा.'

'आपने तो अपनी पार्टी के आलाकमान को भी ठगने में कोताही नहीं बरती'
मदन दिलावर ने कहा, 'मुख्यमंत्री जी आपने तो जनता से ठगी में इतिहास रच दिया. प्रदेश की जनता आपको कभी भूलेगी नहीं. आपने तो अपनी पार्टी के आला कमान को भी ठगने में कोई कोताही नही बरती. आपकी ठगी के शिकार तो कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री खुद है. खैर ये आपका और कांग्रेस का अंदरूनी मामला हो सकता है, इससे भाजपा को कोई लेना देना नहीं, लेकिन राजस्थान की जनता को भाजपा किसी भी कीमत पर कांग्रेस द्वारा ठगने नहीं देगी. हर हाल में भाजपा जनता के हितों के लिए निरन्तर संघर्ष करेगी फिर वह चाहे कांग्रेस सरकार की ठगी हो या कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई ठगी.भाजपा चुप नहीं बैठेगी और जनहित में किसी भी स्तर पर संघर्ष करेगी.'

'भीषण गर्मी में झूठी राहत के लिए लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया'
मदन दिलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'आप बीजेपी की बात करते हैं, भाजपा का जन्म ही जनता के संघर्ष से हुआ है और कांग्रेस से पीड़ित और त्रस्त जनता ने ही राहत के रूप में बीजेपी को केंद्र में सत्ता की भागडोर सौंपी है. राजस्थान में भी जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है आप कितनी भी झूठी घोषणाएं कर लें या कितने ही झूठे वादे करें, जनता भ्रम में आने वाली नहीं है.'

उन्होंने आगे कहा, 'प्रदेश की जनता ने अब भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया हैं. मुख्यमंत्री जी मैं आपको फिर याद दिलाता हूं कि भाजपा राहत के खिलाफ चलने वाली पार्टी नही, बल्कि कांग्रेस से आहत प्रदेश की जनता के साथ खड़ी होने वाली पार्टी है और हर हाल में जनता के साथ खडी रहेगी. दिलावर ने कहा कि 40 डिग्री तापमान में बिना मतलब महंगाई से राहत की झूठी बात कहकर आमजन को लाइन में लगाना और परेशान करना प्रदेश की कांग्रेस सरकार का अमानवीय बर्ताव है. क्योंकि जिन चीजों का सरकार पंजीयन करवाने की बात कर रही है वो सब योजनाएं पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा चालू की गई योजनाएं हैं. इनमें प्रदेश की पात्र जनता ने पहले से ही अपना पंजीयन करवा रखा है और योजनाओं का कई वर्षों से लाभ ले रही है.'

'नए पंजीयन की कोई आवश्यकता नहीं'
जब सरकार के पास योजनाओं से संबंधित पात्र लोगों के सभी डाटा और आंकडे मौजूद है तो पंजीयन के लिए शिविर में बुलाने का क्या औचित्य है. ऐसी गर्मी में शिविरों में न तो कम्प्यूटर उपलब्ध है, कम्प्यूटर है तो इन्टरनेट की सुविधाएं नहीं हैं. कर्मचारी हड़ताल पर हैं. ऐसे में शिविरों में कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं है. जनता उम्मीद के साथ सुबह 8 बजे से लेकर शाम तक शिविरों में परेशान हो रही है, पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में शिविर लगाने का क्या औचित्य है.'

मदन दिलावर बोले, 'पेंशन की बढ़ी हुई राशि अथवा बिजली सबसीडी की राशि के लिए नए पंजीयन की कोई आवश्यकता नहीं है. सरकार पूर्व में इन योजनाओं का लाभ ले रही लोगों को कम्प्यूटर के एक क्लीक से राशि उनके खातों में पहुंचा सकती है. दरअसल, यह शिविर जनता को महंगाई से राहत देने के शिविर नहीं है केवल मात्र कांग्रेस पार्टी का चुनावी प्रचार करने की योजना है. जिसके लिए जनता को परेशान किया जा रहा है. दिलावर ने कहा कि प्रदेश में महंगाई कम करने के लिए यदि गहलोत साहब वाकई गंभीर है तो पेट्रोल-डीजल में राज्य ने जो सार्वाधिक वेट लगा रखा है उसको कम करें, जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिल जाएगी.'

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: गहलोत सरकार के 'महंगाई राहत' कैंप के पोस्टर-बैनर बने आकर्षण का केंद्र, जानें ऐसा क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget