एक्सप्लोरर

Rajasthan News: महिलाओं को मिलेगी फ्री ड्राइविंग ट्रेनिंग, अजमेर शहर में आज से शुरू होने जा रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह

Ajmer News: अजमेर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में ऑडियो और वीडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

Road Safety Week In Ajmer: 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अजमेर (Ajmer) जिले में 11 जनवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिला कलेक्टर अंश दीप (IAS Ansh Deep) बुधवार को सुबह 11 बजे अजमेर के जवाहर रंगमंच में सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद प्रादेशिक परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली जाएगी. यह रैली जवाहर रंगमंच से शुरू होकर बजरंग गढ़ चौराहा, सूचना केंद्र से अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट और जवाहर रंगमंच पहुंचेगी.

जिले की समस्त ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में ऑडियो और वीडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. ग्राम पंचायतों में सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को प्रशिक्षण प्रदान कर हेलमेट वितरित किए जाएंगे. साथ ही जिले में सड़क सुरक्षा शिक्षा और प्रवर्तन ड्राइव चलाई जाएगी. इसके अतिरिक्त हाईवे और सड़क किनारे से राईट ऑफ वे में झाड़ियों को हटा कर रोड मार्किंग की जाएगी. जिले में एक हजार किलोमीटर के लिए यह कार्य होगा. रोड साईन सहित आवश्यक रोड फर्नीचर भी लगाया जाएगा. जवाहर रंगमंच पर सड़क सुरक्षा और जीवन दायिनी प्रशिक्षण लगातार आयोजित होगा.

वाहनों पर लगाएंगे रिफ्लेक्टिव टेप
सप्ताह के दौरान रिफ्लेक्टिव टेप महाअभियान का आयोजन भी किया जाएगा. ग्राम पंचायतों और खनन क्षेत्र में संचालित विभिन्न गैर मोटर चालित और टैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल और डम्पर जैसे मोटर चालित वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जाएंगी. जिले के सभी टोल कन्सेशनर्स द्वारा उनके टोल प्लाजा से गुजरने वाले ट्रेक्टर टॉली एवं अन्य गैर मोटर चलित वाहनों पर पूरे सप्ताह रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी. जिले में एक हजार से अधिक पशुओं के सींग पर भी रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस कार्य के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग समन्वय का कार्य करेंगी.

गुरुवार को निकालेंगे हेलमेट बाइक रैली
अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को हेलमेट बाइक रैली (Bike Rally) निकाली जाएगी. मुख्य रैली रीजनल कॉलेज, चौपाटी से शुरू होगी. इसमें कायड़ माइन्स से निकली बाइक रैली भी शामिल होगी. रीजनल कॉलेज तिराहा से पुरानी चौपाटी, बजरंग गढ़ से सूचना केंद्र, एलिवेटेड रोड, नसीराबाद रोड, अलवर गेट, मेयो लिंक रोड होते हुए जवाहर रंगमंच पहुंचने पर रैली का समापन होगा. शिक्षा विभाग स्कूल और ब्लॉक स्तर पर निबंध, पोस्टर, कहानी लेखन और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा. ब्लॉक स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम परिवहन औरसड़क सुरक्षा विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे. विजेता स्टूडेंट्स को अंतिम दिवस प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करेंगे.

वाहन चालकों का होगा आई टेस्ट
वहीं शुक्रवार और शनिवार को वाहन चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा. प्राइवेट बस स्टेशन अजमेर, रोडवेज बस स्टेशन अजमेर और ब्यावर, टोल प्लाजा गेगल और बांदनवाड़ा खेड़ी पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे. शनिवार को जवाहर रंगमंच पर बाल वाहिनी समिति की बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी. इसमें बाल वाहिनी वाहन चालक और यातायात संयोजक भाग लेंगे. परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग जिले की विभिन्न स्कूलों में संचालित बाल वाहिनी वाहनों की जांच करेगा. रविवार को सुबह 7.30 बजे पुरानी चौपाटी से लेक फ्रंट पार्क तक साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा.

चालकों को बताएंगे रोड सेफ्टी नियम
पुलिस और परिवहन विभाग विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन संचालन के समय हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, मोबाइल का प्रयोग, नशे में वाहन चलाना, रेड लाइट जम्पिंग इत्यादि नियमों का उल्लंघन करने वालों से समझाइश करेगा. चालकों को रोड सेफ्टी नियम बताएंगे और पालना करने का संदेश देंगे. 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक ऑनलाईन रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसका लिंक परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से 2 दिन पहले शिक्षा विभाग को उपलब्ध करवाया जाएगा. शिक्षा विभाग विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का क्विज के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करेगा. क्विज में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वालों को सप्ताह के अंतिम दिन प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार तथा शेष 40 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र 50 प्रतिशत छूट के साथ उच्च गुणवत्ता हेलमेट प्राप्त कर सकेंगे.

महिलाओं को ड्राइविंग ट्रेनिंग मुफ्त में
15 जनवरी को मोटर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन की ओर से अजमेर के अशोक उद्यान में महिलाओं के लिए निःशुल्क दोपहिया और चारपहिया वाहन चालन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. 16 जनवरी को जवाहर रंगमंच में सड़क सुरक्षा मेले का शुभारंभ किया जाएगा. दो दिवसीय मेले में सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा आयोजित किए जाएंगे. जिले के सभी रोडवेज आगार से संचालित होने वाले वाहनों पर और बस स्टैण्ड पर गुड सेमेरिटन दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी सड़क सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना आदि के फ्लैक्स बैनर लगाए जाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Weather Update: आज मिल सकती है सर्दी से थोड़ी राहत, जानिए मकर संक्रांति तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले 4 युवकों के शव, परिवार में मातम
कोटा नहर हादसे ने छीना 4 परिवारों का चिराग, 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव
कुमावत समाज ने निकाली 30 km लंबी वाहन रैली, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल
कुमावत समाज ने निकाली 30 km लंबी वाहन रैली, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल

वीडियोज

Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget