एक्सप्लोरर

ACB Raid In Kota: राज्य कृषि विपणन बोर्ड का सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

Rajasthan News: कोटा में एसीबी ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता को 85 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है.

ACB Raid: एसीबी (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर कोटा-देहात इकाई ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. एसीबी ने छापामार कार्रवाई करते हुए राज्य कृषि विपणन बोर्ड (State Agricultural Marketing Board) के सहायक अभियंता राधेश्याम गुप्ता के रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी राधेश्याम गुप्ता ने बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी. आरोपी ने पीड़ित से कमीशन के एवज में 85 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी. पीड़ित ने मामले की शिकायत एसीबी से की थी. जिस पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. 

बिलों के भुगतान के एवज में मांग रहा था कमीशन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की कोटा-देहात इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि, आदिवासी छात्रावास में करवाए गए रिपेयरिंग कार्यों के बकाया 17 लाख रुपए के बिलों के भुगतान में 2 प्रतिशत कमीशन के रूप में राधेश्याम गुप्ता सहायक अभियंता, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, खण्ड कोटा द्वारा 1 लाख 2 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है. जिस पर एसीबी के कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याणमल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी की कोटा-ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर गुरूवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.

ऑफिस में ही बैठकर ले रहा था रिश्वत
पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज मीणा एवं अन्य के ट्रेप कार्रवाई करते हुए राधेश्याम गुप्ता पुत्र स्व. फूलचंद गुप्ता निवासी मकान नं. 52, प्रेम मंदिर कॉलोनी, बजरिया, सवाईमाधोपुर हाल निवासी 7 डी 15, महावीर नगर विस्तार, कोटा हाल सहायक अभियंता, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, खण्ड कोटा को परिवादी से 85 हजार रुपए रिश्वत राशि के रूप में लेते रंगे हाथों उनके ऑफिस भामाशाह मंडी में गिरफ्तार किया गया है. एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याणमल मीणा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा.

Rajasthan News: कोटा में 1.50 लाख की रिश्वत लेते एईएन रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी ने किया मामला दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget