एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में 1.50 लाख की रिश्वत लेते एईएन रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी ने किया मामला दर्ज

Kota Bribery Case: रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी अभियंता से एसीबी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी के घर और ठिकानों की तलाशी ले रही है.

Kota Assistant Engineer Bribery Case: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई निरंतर जारी है. गांव गांव एसीबी (ACB) का संवाद कार्यक्रम जारी हैं, जिसमें लोगों को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए बताया जा रहा है. शुक्रवार (18 अगस्त) को भी कोटा एसीबी ने नगर निगम के सहायक अभियंता को धर दबोचा. एसीबी के अधिकारी उसके मकान सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं. 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कोटा नगर निगम उत्तर के सहायक अभियंता (निर्माण) रामहंस मीणा को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए, रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर रात तक एसीबी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि, 'एसीबी की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाए गए कार्यों के बकाया बिल 12 लाख 98 हजार रुपए के भुगतान की एवज में रामहंस मीणा सहायक अभियंता के द्वारा 4 लाख रुपये रिश्वत मांगा जा रहा है.'

रिश्वत में चार लाख मांग रहा था अभियंता

आरोपी अभियंता रामहंस मीणा वर्तमान में कोटा (उत्तर) नगर निगम के निर्माण विभाग में तैनात है. एसीबी महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी के मुताबिक परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिस पर उसने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई. उन्होंने कहा कि, शिकायत सही पाये जाने पर तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया गया.' अभियंता परिवादी से 4 लाख रुपये रिश्वत के रुप में मांग रहा था, बाद में डेढ़ लाख रुपये पर राजी हो गया. इस शिकायत के बाद एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याण मल मीणा के सुपरविजन में, एसीबी कोटा शहर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया. जांच के बाद शिकायत सही पाई गई. 

ट्रेप कार्रवाई कर एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

मामले में आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए पुलिस निरीक्षक ताराचंद और उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई की गई, इस कार्रवाई में एसीबी की टीम ने आऱोपी अभियंता रामहंस मीणा पुत्र बृजमोहन मीणा निवासी ग्राम पहाड़ी, पुलिस थाना बालघाट तहसील टोडाभीम, जिला करौली को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अभियंता को एसीबी ने रंगे हाथों 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ लगातार पूछताछ कर रही है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आज, प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करेंगे गहलोत-पायलट समेत ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget