एक्सप्लोरर

Rajasthan NEET 2023: नीट यूजी के तीसरे राउंड के लिए ऑफलाइन कांउसलिंग शेड्यूल जारी, इस डेट में कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Rajasthan NEET Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग के समय कैंडिडेट को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंटस के साथ सेंटर पर पहुंचना होगा. प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एंट्री टिकट आनलाइन डाउनलोड करना होगा.

Rajasthan NEET UG Counselling 2023: राजस्थान नीट यूजी द्वितीय राउंड संपन्न होने के बाद एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई. नीट यूजी 2023 के तीसरे राउंड की ऑफलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल मंगलवार (5 सितंबर) शाम को ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के रुप में जारी किया गया है. करयिर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि जारी की गई सूचना के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्णत: ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएगी और इसका स्थान आरयूएचएस डेंटल कॉलेज जयपुर रहेगा. इस  के लिए कैंडिडेट को बारी-बारी से अपनी रैंक एवं कैटेगिरी के अनुसार काउंसलिंग वेन्यू पर उपस्थित होना पड़ेगा. इसका भी संपूर्ण विवरण काउंसलिंग वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

पारिजात मिश्रा ने बताया कि तीसरे राउंड के तहत नए कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 7 सितंबर से शुरू होगा, ये 9 सितंबर तक चलेगा. इसके लिए इन कैंडिडेट्स को पार्ट 1 और पार्ट 2 भी कम्पलीट करना होगा, इसके लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क भी देना होगा. पहले और दूसरे राउंड के रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को नया रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है. हालांकि ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन पूर्व में अधूरा छोड़ दिया था, वे अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस यथोचित शुल्क के साथ कंपलीट कर सकते है. तीसरा राउंड पूरी तरह से आफलाइन मोड में संचालित किया जा रहा है, ये 12 सितंबर से 18 सितंबर तक कैंडिडेट के स्टेट मेरिट रैंक के मुताबिक होगा. इसके लिए कैंडिडेट को तय दिन और समय पर व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होना होगा. इसके लिए राजस्थान नीट यूजी वेबसाइट से एक एंट्री टिकट डाउनलोड करना होगा, जिसका कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर प्रिंट ले सकेंगे.

काउंसलिंग के लिए ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स जरुरी

जारी एंट्री टिकट पर एक क्यूआर कोड होगा, जिसमें कैंडिडेट की पूरी जानकारी डिजिटल फॉर्मेट में रहेगी. यह एक तरह से गेट पास होगा. एक बार जो भी कैंडिडेट काउंसलिंग वेन्यू के अंदर चला गया, उसे काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं होने तक वेन्यू के बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. पहली बार इस काउंसलिंग में शामिल कैंडिडेट को अपने साथ सारे ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स लेकर जाना होगा, जिसकी लिस्ट राजस्थान काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फॉर्म के पेज नंबर 3 पर दी गई है. बिना ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के किसी भी कैंडिडेट को काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रोसेस में शामिल नहीं किया जाएगा. ऐसे में कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे सारे जरुरी डॉक्यूमेंटस अपने साथ लेकर सेंटर पर पहुंचे. वहीं जिन कैंडिडेट्स को पहले और दूसरे राउंड में कॉलेज अलॉट हो गया था और उन्होंने कॉलेज भी ज्वाइन कर लिया था, लेकिन वे अब कॉलेज अपग्रेड करवाना चाहते है. वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं. उन्हें कॉलेज फीस की रिसिप्ट (जिस भी प्रारूप में की गयी थी- डिमांड ड्राफ्ट, ऑनलाइन पेमेंट) को साथ लेकर जाना होगा. 

प्रोविजनल स्टेट सीट मैट्रिक्स 11 सितंबर में होगी जारी

स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी प्रोविजनल एमबीबीएस और बीडीएस सीट मैट्रिक्स 11 सितंबर  को  जारी कर दी जाएगी.  जिनका अलॉटमेंट भी इसी काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने राजस्थान स्टेट काउंसलिंग से पिछले राउंड (राउंड 1 और 2) में  कॉलेज ज्वाइन कर लिया था, लेकिन अब वे रिज्वाइन करना चाहते हैं तो वे एग्जिट विथ फॉर फिटर वाले ऑप्शन द्वारा 10  सितंबर 2023 शाम 5 बजे तक रिज्वाइन कर सकते हैं. इसके बाद यदि कैंडिडेट रिज्वाइन करना चाहते हैं तो वे तीसरी काउंसलिंग के दौरान सिर्फ अपने मेरिट पॉइंट के आधार पर ही दे पाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: BJP की परिवर्तन संकल्प यात्रा के बीच कल भीलवाड़ा आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget