एक्सप्लोरर

Kota Suicide: कोटा में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, दरवाजा नहीं खोलने पर दोस्तों ने पुलिस को दी जानकारी

Kota News: कोटा में 2023 में 29 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया था. 2024 में यह पहला मामला है, जब एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया. वहीं शिक्षा मंत्रालय ने नई नीति लागू की है, ताकि सुसाइड को रोका जा सके.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) से साल 2024 की पहली सुसाइड की घटना सामने आई है. यहां मंगलवार (23 जनवरी) की रात को एक कोचिंग स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. स्टूडेंट कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था. सुसाइड के कारण का अभी पता नहीं चल सका है. मृतक स्टूडेंट मोहम्मद जैद (18) पुत्र उस्मान यूपी के मुरादाबाद जिले का रहने वाला था. वह कोटा में एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. 

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर पुलिस को रात को सूचना मिली की एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्टूडेंट की बॉडी को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है. परिजनों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
 
कोटा में 2023 में 29 कोचिंग स्टूडेंट ने किया था सुसाइड
कोटा में सुसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने नई नीति लागू की है, ताकि सुसाइड को रोका जा सके और स्टूडेंट्स को अच्छा माहौल मिल सके. कई शिकायतों के बाद इस पॉलिसी को लागू किया है, लेकिन नियम बनने के बाद इसकी पालना सख्ती से कराए जाने की जरूरत है. कोटा में साल 2023 में 29 कोचिंग स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया था. वहीं साल 2024 में यह पहला मामला है, जब एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया. 

दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया तो हुआ शक  
जवाहर नगर पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी नगर के कंचन रेजीडेंसी में मोहम्मद जैद रहता था, उसके साथ अन्य स्टूडेंट भी रहते थे. वह अधिकतर रात के समय पढ़ाई किया करता था. रात करीब 9.30 बजे कुछ स्टूडेंट ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला. छात्रों ने आवाज दी, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

मृतक के दोस्तों ने बताया कि वह दिन में खाना खाकर सो जाता था, कई बार घूमने चला जाता था. एएसआई लक्ष्मी नारायण मेहरा का कहना है कि जैद के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आने वाले दिनों में मोहम्मद जैद की परीक्षा होनी थी. शायद वह इसी वजह से तनाव में था. उन्होंने आगे बताया कि यह छात्र 12वीं के बाद NEET का दूसरा अटेम्प्ट देने वाला था. इस मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की युवा मित्रों की बहाली की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget