एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की युवा मित्रों की बहाली की मांग

Rajasthan Vidhan Sabha Session: राजस्थान में आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो गया, जिसमें कांग्रेस के विधायकों ने जमकर भाजपा की सरकार पर हमला बोला. वहीं बीजेपी विधायकों ने भी इसका जवाब दिया.

Rajasthan Vidhan Sabha Session 2024: राजस्थान विधानसभा के सत्र में आज कांग्रेस के विधायकों ने कई सवाल किए. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में राजीव गांधी रोजगार मित्र का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पांच हजार रोजगार मित्रों को हटाया जाना ठीक नहीं है. ये पांच हजार रोजगार मित्र नहीं है जबकि ये पांच हजार परिवार हैं. इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए.

वहीं टीकाराम जूली ने जवाब न मिलने पर सदन का बहिष्कार किया. लगभग डेढ़ मिनट तक नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात रखी. वहीं उन्हें जवाब नहीं मिला. उसके बाद कई और कांग्रेस के सदस्यों ने राजीव गांधी युवा मित्र की नौकरी का मुद्दा उठाया. किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास यादव ने भी युवा मित्र का मुद्दा उठाया. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कई बार कड़े तेवर भी दिखाए. 

डोटासरा ने संभाली कमान 

कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने विधानसभा में कहा, "अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं को नकारा नहीं जा सकता है. उस सरकार ने मजबूत काम किये थे. जबकि ये नई सरकार लगातार अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं को रोकने में लगी है. गहलोत सरकार की अच्छी योजनाओं को केवल बंद किया जा रहा है." डोटासरा ने मुख्यमंत्री से लेकर कृषि मंत्री से कई सवाल किये. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में एक इंजन बंद हो गया है. राजस्थान सरकार काम नहीं कर रही है. 100 दिन की कार्ययोजना भी सरकार नहीं बना पाई है. ऐसे काम नहीं चल पायेगा. इस दौरान डोटासरा और बीजेपी विधायकों में तीखी नोकझोंक भी हुई. किसान कर्जमाफी पर जमकर बहस हुई है. 

कुलदीप धनखड़ और शंकर सिंह रावत ने कांग्रेस पर बोला हमला 

विराटनगर के विधायक कुलदीप धनखड़ ने ईआरसीपी के मुद्दे पर अशोक गहलोत की पिछली सरकार को घेरा. उन्होंने कहा अशोक गहलोत की सरकार में कोई काम नहीं हुआ. कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी के मुद्दे पर गुमराह किया है. सरकार को विराटनगर को पर्यटन में बढ़ाया देना चाहिए. वही शंकर सिंह रावत ने कहा कि सड़क बनवाने में भी गहलोत सरकार ने भेदभाव किया था. इसीलिए आज कांग्रेस विपक्ष में है. गरीबी मिटाने का काम सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. गहलोत सरकार तो बस गुमराह कर रही थी.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: जयपुर सीट से महिला या युवा को टिकट दे सकती है बीजेपी, कांग्रेस पुराने चेहरों पर लगायेगी दांव?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget