एक्सप्लोरर

राजस्थान के इन छात्रों को सरकार का तोहफा, चार साल तक मिलेंगे हर महीने इतने हजार रुपये

Rajasthan News: नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा 2024 में 1 लाख 2 हजार 355 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 81 हजार 163 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

Rajasthan News: राजस्थान के हजारों छात्रों के लिए गुड न्यूज है. प्रदेश के पांच हजार से ज्यादा छात्रों को चार साल तक हर महीने एक हजार रूपये दिए जायेंगे. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज शिक्षा संकुल में नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है. 

नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा 2024 में 1 लाख 2 हजार 355 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 81 हजार 163 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. राजस्थान राज्य का कोटा 5471 है, जिन्हें मेरिट के आधार पर चयनित किया गया. 

इन छात्रों को मिला ये स्थान
परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में पहले स्थान पर रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सियोलो की ढाणी, जोधपुर के छात्र भंवरलाल, 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेरूणा, बीकानेर की छात्रा लीला गोदारा एवं 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुन्दाओ जालौर के छात्र सचिन कुमार को मोबाईल पर बधाई दी है. उन्होंने तीनों विद्यार्थियों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में संवाद किया है.

जल्द ही शुरू होगा एडमिशन
प्रथम स्थान पर रहे भंवरलाल ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहता है, द्वितीय स्थान पर रही लीला गोदारा ने अध्यापक बनने की बात कही और सचिन कुमार ने कलक्टर बनने की इच्छा जताई. इस दौरान सभी जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व जिला नोडल अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय एनएमएमएस इस कार्यक्रम से ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जुड़े रहे. 

एनएमएमएस प्रभारी व राज्य नोडल अधिकारी श्रीमती कपिला कंठालिया ने बताया की इस परीक्षा का परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा शाला दर्पण के एनएमएमएस टैब में जाकर रिजल्ट ऑप्शन में रोल नंबर व जन्म दिनांक डालने पर अंक तालिका डाउनलोड की जा सकती है. चयनित विद्यार्थियों के आवेदन जल्द ही जुलाई में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रारंभ हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें

'पेपर लीक पर डोटासरा को बोलने का अधिकार नहीं क्योंकि...', मंत्री जोराराम कुमावत ने बोला हमला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget