एक्सप्लोरर

'पेपर लीक पर डोटासरा को बोलने का अधिकार नहीं क्योंकि...', मंत्री जोराराम कुमावत ने बोला हमला

Rajasthan News: जोराराम कुमावत ने कहा कि CM शर्मा ने चुनावी वादों का 6 महीने में 50% पूरा कर लिया है.उन्होंने पेपर लीक में शामिल 'बड़ी मछलियों' पर शिकंजा कसने और नकल करने वालों पर कार्रवाई की बात कही.

Joraram Kumawat Attack On Congress: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में देवस्थान व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत आज जोधपुर के दौरे पर रहे. देवस्थान पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर करने के बाद सर्किट हाउस में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो मेनिफेस्टो में वादे किए थे.

वह मात्र 6 महीने में ही 50 फीसदी पूरे कर दिए हैं, राजस्थान के डबल इंजन की सरकार विकास और जनता को जल्द से जल्द राहत मिले इस और आगे कदम बढ़ा रही है. कृषि किसान युवा महिला हर टपके के विकास को लेकर काम कर रही है.

पेपर लीक का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है
राजस्थान सरकार के देवस्थान व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार थी और उसे दौरान 18 पेपर लीक हुए पेपर लीक का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, कई लोग नकल करके पुलिस में भर्ती हो गए तो कोई शिक्षक बन गए कई लोगों ने सरकारी नौकरी पाली उन सभी की जांच हो रही है, जल्द ही इसके पीछे की बड़ी मछलियों पर शिकंजा कसा जाएगा.

जांच एजेंसी लगातार काम कर रही है मैं गोविंद सिंह डोटासरा से कहना चाहता हूं कि आपको बोलने का कोई अधिकार भी नहीं है. आप एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आपकी भाषा शैली अच्छी होनी चाहिए.

एंबुलेंस में ही रहेगी सर्जरी की व्यवस्था
देवस्थान का पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि हम पशुपालन के क्षेत्र में भी हम काम कर रहे हैं. हमने एंबुलेंस की सुविधा शुरू की है. जिसमें पशुओं से जुड़ी सभी तरह की दवाइयां और एक अटेंडेंस उसमें मौजूद होगा. एंबुलेंस में ही सर्जरी की व्यवस्था रहेगी. जिससे कि जल्द से जल्द पशुओं को बीमारी व दुर्घटना से राहत मिल सके.

पुजारी के लिए वैकेंसी निकल गई थी
देवस्थान वह पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मेरे पास देवस्थान विभाग भी है. इसमें 5400 से अधिक मंदिर रजिस्टर्ड है. इन मंदिरों की इनकम बढ़ाने के लिए हम काम कर रहे हैं. जिससे कि मंदिरों में इनकम बढ़ेगी. साथ ही मंदिरों को पर्यटन से जोड़कर देखा जा रहा है. मंदिरों में पुजारी के लिए वैकेंसी पूर्व में भी निकल गई थी. आने वाले दिनों में हमारी सरकार भी पुजारियों की वैकेंसी निकालेंगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'ये जनता को गुमराह करके...', कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर साधा निशाना

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget