एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में दिल दहलाने वाली घटना, तीन बच्चों को मारकर मां ने किया सुसाइड, CCTV में कैद वारदात

Family Suicide Case: चित्तौड़गढ़ में एक मां ने अपने तीन बच्चों को मारने के बाद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली. वारदात पोल्ट्री फॉर्म के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. परिजनों ने शिकायत नहीं दी है.

Family Suicide Case: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपने तीन बच्चों को मारने के बाद फंदे पर लटककर खुदकुशी (Suicide) कर ली. वारदात के वक्त महिला का पति बाजार गया था. घर लौटने पर चार लाशें देखकर दंग रह गया. वारदात की इत्तला मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीहर और ससुराल पक्ष को घटना की इत्तला देकर बुलाया. मृतका के पिता और भाई के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा गया. परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है और ना ही शिकायत दी है.

दूध लेकर लौटा पिता रह गया दंग
कपासन थाना क्षेत्र में आरएनटी कॉलेज के पोल्ट्री फॉर्म पर भूरालाल और उसका परिवार बीते करीब 7 साल से मुर्गी पालन का काम कर रहा था. बुधवार रात घर का मुखिया बाजार दूध लेने गया था. वापस लौटकर देखा तो दंग रह गया. 28 वर्षीय पत्नी रूपा, 7 वर्षीय बड़ी बेटी शिवानी, 6 वर्षीय बेटा रितेश और 3 वर्षीय छोटी बेटी किरण फंदे पर लटके थे. भूरालाल ने रस्सी खोलने के बाद कैंची से फंदे को काटा और शव को रखकर फॉर्म मालिक और पुलिस को सूचना दी.

Deva Gurjar Murder Case: बुलडोजर की कार्रवाई से डरा डॉन देवा गुर्जर का हत्यारा! कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

CCTV में कैद खुदकुशी की वारदात
वारदात की इत्तला मिलते ही कपासन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाधिकारी फूलचंद टेलर के मुताबिक, पोल्ट्री फॉर्म में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. पुलिस ने फुटेज देखे तो सुसाइड का मामला मिला. फुटेज में मां तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाते हुए दिखाई दी. महिला ने पोल्ट्री फॉर्म में टीन शेड से लगे पाइप पर सूत की रस्सी से सबसे पहले बड़ी बेटी को फंदे पर लटकाया, फिर बेटे और छोटी बेटी को फांसी लगा दी. इसके बाद महिला ने खुद भी फंदा लगा लिया. मृतका का पति भूरालाल मध्यप्रदेश में रतलाम के शिवगढ़ का रहने वाला है.

एएफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
वारदात के बाद डीएसपी गीता चौधरी भी मौके पर पहुंची. भीलवाड़ा से एफएसएल टीम को बुलाया गया. टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद की आशंका जता रही है.

Haj Yatra 2022: दो साल बाद होगी हज यात्रा, राजस्थान के 2072 लोगों के आवेदन स्वीकार, ये दस्तावेज जमा करवाना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में कुख्यात डकैत छगन गुर्जर की हत्या के बाद हड़कंप, परिवार ने की CBI जांच की मांग
अजमेर जेल में कुख्यात डकैत छगन गुर्जर की हत्या के बाद हड़कंप, परिवार ने की CBI जांच की मांग
Jaipur News: पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले थे 18,500 रुपये
पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले थे 18,500 रुपये
Karauli News: सड़क पर टूटकर पड़ी थी मौत..! बाइक सवारों को लगा 11 केवी बिजली लाइन से करंट; तीन दोस्त की मौत
सड़क पर टूटकर पड़ी थी मौत..! बाइक सवारों को लगा 11 केवी बिजली लाइन से करंट; तीन दोस्त की मौत
Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर सियासी घमासान, BJP ने अशोक गहलोत को घेरा, कांग्रेस ने सरकार से पूछे सवाल
यमुना जल समझौते पर सियासी घमासान, BJP ने अशोक गहलोत को घेरा, कांग्रेस ने सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Embed widget