एक्सप्लोरर

Haj Yatra 2022: दो साल बाद होगी हज यात्रा, राजस्थान के 2072 लोगों के आवेदन स्वीकार, ये दस्तावेज जमा करवाना जरूरी

Haj Yatra 2022 Date: कागजी प्रक्रिया होने के बाद 7 मई से यात्रियों की ट्रेनिंग होगी. पासपोर्ट वेरिफिकेशन के बाद 31 मई से फ्लाइट्स रवाना होंगी. राजस्थान के आजमीन दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे.

Haj Committee Of Rajasthan: दो साल बाद राजस्थान से 2072 लोगों का हज के पाक सफर का सपना पूरा होगा. प्रदेश से हज यात्रा कमेटी को 2499 आवेदन मिले थे. वहीं देश से लगभग 79 हजार 324 यात्रियों की हज जाने की इच्छा पूरी होगी. 65 साल से अधिक उम्र के लोग ही वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाने और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद हज यात्रा पर जा सकेंगे.

दस्तावेज जमा होने के बाद आगे की प्रक्रिया 
अल्लाह के बंदों के लिए यह साल खुशियों की सौगात लाया है. इस साल मुस्लिम कौम के लोग इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ मक्का-मदीना की हज यात्रा कर सकेंगे. हज के मुकद्दस सफर पर जा रहे आजमीनों को अपने मूल दस्तावेज शुक्रवार तक जमा करवाने होंगे. दस्तावेज जमा होने के बाद ही आजमीन आगे की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे. राजस्थान हज कमेटी ने आजमीन को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कुल 2072 आजमीन हज के मुकद्दस सफर पर जाएंगे.

शुक्रवार तक जमा करवाने हैं दस्तावेज
जिन आजमीन का हज कुर्राह यानी लॉटरी में नंबर आ गया है, उन्हें सभी ओरिजिनल कागजात राजस्थान स्टेट हज कमेटी हज हाऊस, करबला, जयपुर के पते पर पोस्ट ऑफिस से रजिस्टर्ड ए.डी. से भेजना है. आजमीन को लिफाफे के ऊपर अपना कवर नंबर लिखना अनिवार्य है. ऑरिजनल एप्लीकेशन फार्म जो ऑनलाईन भरा था, उसका सभी हाजियों के फोटो लगाकर, खुद के हस्ताक्षर और नोमिनी के हस्ताक्षर कराना जरूरी है. 

ये काम करना होगा
कवर हैड की बैंक पासबुक की फोटो कॉपी या क्रॉस किया हुआ एक चैक भेजना होगा. कोविड वैक्सीनेशन के दोनों डोज की सर्टिफिकेट कॉपी लगानी होगी. हजी का फोटो लगा हुआ मेडिकल फिटनेस सर्टीफिकेट रजिस्टर्ड डॉक्टर के नाम, पता की सील लगाकर डॉक्टर के हस्ताक्षर करवाकर भेजना होगा. हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी ओरिजनल रसीद से 81 हजार रुपए प्रति मेम्बर के हिसाब से जमा करवाई हुई रसीद और ओरिजनल पासपोर्ट, पासपोर्ट के पीछे हजी का फोटो टेप से चिपकाया हुआ और साथ में 2 फोटो भेजना है, जिसके पीछे कवर नंबर और नाम लिखा हुआ होना चाहिए. फोटो की साईज 3.5x3.5 cm पीछे व्हाईट बैकग्राउंड होना चाहिए.

Jodhpur Curfew: जोधपुर उपद्रव मामले में अब तक 211 गिरफ्तार, लगातार तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

7 मई से होगा प्रशिक्षण
कागजात की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 मई से यात्रियों की ट्रेनिंग होगी. इसी बीच पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम भी शुरू हो जाएगा.  इसके बाद 31 मई से फ्लाइट्स रवाना होंगी. राजस्थान के आजमीन दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे.

इन 10 जगहों से रवाना होंगे यात्री
यात्री कम होने और कोरोना के नियमों के मुताबिक इस साल 10 जगहों से हज यात्री जेद्दा के लिए रवाना होंगे. हज कमेटी के मददगारों के मुताबिक यात्री कोच्चि, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गुवाहाटी और श्रीनगर से हज के लिए रवाना होंगे.

800 लोग यात्रा से वंचित
800 लोग हज यात्रा से वंचित रह गए हैं जो लॉटरी में भाग नहीं ले सके, वह हैं 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग. इन्हें निजी खर्च पर भी हज़ की अनुमति नहीं है. इसके पीछे कारण है कि सऊदी अरब सरकार ने अप्रैल में ही नई गाइडलाइन जारी कर दी थी. इसमें 30 अप्रैल 2022 को जो 65 वर्ष की आयु से ज्यादा हो गए हैं उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है.

दो साल बाद अब हो रही हज यात्रा
आखिरी हज यात्रा वर्ष 2019 में हुई थी. तब देशभर से करीब 1.50 लाख लोग गए थे. इनमें राजस्थान से 5 हजार यात्री थे. कोरोना के कारण 2020 में यात्रा रद्द हो गई थी. पिछले साल भी हज यात्रा के लिए आवेदन आए थे, लेकिन सऊदी अरब सरकार ने यात्रा की अनुमति नहीं दी थी जिससे यात्रा नहीं हो सकी.

इस्लामी कैलेंडर की इस तारीख से की जाती है यात्रा
हज इस्लामी तीर्थयात्रा है. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह पवित्र स्थान है. यहां विश्व के सभी देशों से मुस्लिम कौम के लोग पहुंचते हैं. यह तीर्थयात्रा इस्लामी कैलेंडर के 12वें और अंतिम महीने की 8वीं से 12वीं तारीख तक की जाती है.

Kota News: कोटा को पर्यटन हब बनाने की तैयारी शुरू, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को लेकर प्रशासन ने बनाया ये नया प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget