एक्सप्लोरर

राजस्थान में 4-5 दिन मानसून रहेगा सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

Weather Update: 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा भूंगरा में बारिश दर्ज की गयी. मौसम केंद्र जयपुर ने कहा है कि आगामी 4-5 दिन मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है.

Rajasthan Weather Update: मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे में जयपुर, धौलपुर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, पाली, बांसवाड़ा और सिरोही जिले में भारी बारिश दर्ज की गई.

मौसम केंद्र जयपुर ने 24 घंटे की बारिश का अपडेट जारी किया है. आज (शनिवार) सुबह 8.30 बजे तक भीलवाड़ा के भूंगरा में जमकर बादल बरसे. भूंगरा में सबसे ज्यादा 131.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी. दूसरे नंबर पर माउंट आबू तहसील में 120 मिलीमीटर बारिश हुई. प्रतापगढ़, धौलपुर और रामगंजमंडी में भी बदरा बरसे.

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक खुशालगढ़ में 110 मिलीमीटर, प्रतापगढ़ में 100 मिलीमीटर, कपासन और धौलपुर तहसील में 90-90 मिलीमीटर और रामगंजमंडी में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या पैदा हो गयी. चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा. जगह-जगह जलभराव होने से स्कूल दफ्तर और जाने में बच्चों समेत लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

मौसम केंद्र ने बताया है कि एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उतरी भागों और आस-पास के झारखंड पर अवस्थित है. मौसमी तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है.

राजस्थान में 26 अगस्त तक जान लें मौसम का हाल

जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. कोटा, उदयपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं अति भारी बारिश के आसार हैं. मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में भी आगामी दिनों बारिश का दौर जारी रह सकता है.

बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश और जोधपुर संभाग में 23-26 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. लोगों को सलाह दी गयी है कि बाहर निकलने से पहले 26 अगस्त तक मौसम का अपडेट जान लें.

ये भी पढ़ें- सांसद राजकुमार रोत ने किसे दी FIR की धमकी? कहा- 'BAP की बढ़ती लोकप्रियता से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget