एक्सप्लोरर

सांसद राजकुमार रोत ने किसे दी FIR की धमकी? कहा- 'BAP की बढ़ती लोकप्रियता से...'

Rajkumar Roat News: भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने कहा सभी साथियों को किसी भी तरह के भ्रम से बचना है. BAP पार्टी के खौफ से विरोधी अब घटिया हरकतें करने पर उतारू हो गए हैं.

Rajkumar Roat News: लोकसभा चुनाव 2024 में उभरकर सामने आने वाली भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं के शिवसेना में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. एक अखबार के अनुसार भारत आदिवासी पार्टी के विधायक महाराष्ट्र की शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में अब इन अटकलों पर भारत आदिवासी पार्टी के संस्थापक और लोकसभा सांसद राजकुमार रोत की प्रतिक्रिया सामने आई है.

दरअसल, लोकसभा सांसद राजकुमार रोत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए इस खबर को फर्जी खबर बताया है. उन्होंने कहा, "भारत आदिवासी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए कुछ लोग इस तरह की फर्जी न्यूज एडिटिंग करवा रहे हैं. शिव सेना में शामिल होने की फर्जी एडिटिंग न्यूज पर मुकदमा दर्ज करवायेंगे. सभी साथियों को भ्रमित होने से बचना है. BAP पार्टी के खौफ से विरोधी अब इस तरह की घटिया हरकतें करने पर उतारू हो गये हैं."

क्या है मामला?
दरअसल, एक न्यूजपेपर ने BAP को लेकर लिखा कि "दक्षिणी राजस्थान की राजनीति एक बार फिर करवट लेती नजर आ रही है. अगले कुछ दिनों में यहां का राजनीतिक पारा बढ़ने की उम्मीद है. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ साल में इस आदिवासी अंचल में तेजी से पनपे एक नए राजनैतिक दल में बिखराव की पटकथा लिखी जा चुकी है. इस पार्टी के विधायक अपनी पार्टी छोड़ कर महाराष्ट्र की शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की तैयारी पूरी कर चुके हैं."

"पिछले दिनों इस पार्टी के दो विधायकों का गुट गुपचुप तरीके से मुंबई पहुंचा. यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ इन सभी की गोपनीय मुलाकात हुई. इस दौरान इन विधायकों के शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने पर सहमति बनी. सूत्रों के अनुसार बैठक में मौजूद विधायकों ने बताया कि उनकी पार्टी के अन्य विधायक भी शिवसेना में आने को तैयार है. जल्द ही उनके साथ भी बैठक होगी."

बता दें पहली बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाली भारत आदिवासी  पार्टी का क्रेज तेजी से बढ़ा है. इस दौरान इनके वोट शेयरिंग में अच्छा खासा इजाफा हुआ है. राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के तीन विधायकों ने जीत कर जयपुर पहुंचे. वहीं बांसवाड़ा लोकसभा के 72 साल के इतिहास में इस पार्टी से दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर सांसद बना है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारी RSS के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget