एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'अर्धसैनिक बलों के जरिए ट्रकों में भरकर बीजेपी मुख्यालय जाता है पैसा', CM गहलोत का बड़ा दावा

सीएम अशोक गहलोत द्वारा बीजेपी पर अर्धसैनिक बलों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने के बाद राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ में गहलोत पर पलटवार किया.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने दफ्तरों में अवैध पैसा लाने के लिए अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का उपयोग किया है और वह उपयोग करती है. उन्होंने कहा कि जहां भी बीजेपी की सरकार होती है वहां अर्ध सैनिक बल व पुलिस के ट्रक पार्टी के मुख्यालय में जाते हैं और ट्रकों में पैसा भरकर लाते हैं. 

'अर्धसैनिक बलों के जरिए दिल्ली जाते हैं पैसे'
सीएम गहलोत ने कहा "गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और अब महाराष्ट्र में सरकार कोई आलू-प्याज के दाम से नहीं बदली है, बल्कि नोटबंदी के बाद जो 500 और 1000 के नोट बंद कर 2000 के नोट जो कम जगह घेरते हैं, उन्हें चालू कर अर्धसैनिक बलों के जरिए ट्रकों में भरकर दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में ट्रांसपोर्ट किया जाता है. इसी पैसे के माध्यम से देश में सरकारें गिराने का षडयंत्र चलता है." सीएम गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, "आपको घबराने की आवश्यकता नहीं क्योंकि अंतिम विजय कांग्रेस की ही होगी." 

सीएम गहलोत जयपुर में शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे. उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए इस आरोप पर बीजेपी ने कहा है कि सीएम बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. सीएम गहलोत द्वारा ऐसे बयान देकर देश के आंतरिक सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बलों व पुलिस के जवानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. 

'देश का साथ बड़ा षड़यंत्र'
जयपुर में शहीद स्मारक पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, "यह बीजेपी वाले क्या करते हैं मालूम है आपको? यह अर्धसैनिक बलों या पुलिस वालों को पकड़ते हैं जहां उनकी सरकार रहती है. उन्हें ट्रक में अवैध पैसे लाने को कहते हैं और पैसे लाते हैं और उसे बीजेपी के दफ्तर के पिछले हिस्से में ले जाते हैं. फिर बस से उतार के अंदर पहुंचाते हैं. गाड़ी पुलिस की होती है उसे पकड़े कौन! लेकिन असल में वह पैसे भरकर लाते हैं. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है देश के साथ. लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है सच्चाई आपके साथ है."

बीजेपी ने किया पलटवार
सीएम अशोक गहलोत द्वारा बीजेपी पर अर्धसैनिक बलों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने के बाद राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ में गहलोत पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उनके आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने मंगलवार को कहा "मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी आदत के अनुसार बीजेपी शासित राज्यों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस के सहयोग से ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तर में पहुंचाने का जो आरोप लगाया है उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं." राठौड ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे बचकाने बयान देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बलों को पुलिस के जवानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर मुख्यमंत्री के पास कोई तो सबूत है तो वह सार्वजनिक क्यों नहीं करते इतने दिन तक चुप क्यों बैठे थे. 

ये भी पढ़ें

Rajsathn Politics : अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर फिर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर दी यह नसीहत

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत का निशाना, कहा- 'अरविंद केजरीवाल ने गांधी जी की तस्वीर को दफ्तर से हटवा दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, सत्संग भवन पर भी होगा एक्शन
जयपुर: चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, सत्संग भवन पर भी होगा एक्शन
Jaipur News: जयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट
जयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट
Kota News: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
कोटा: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
Bikaner News: बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget